एक्सप्लोरर

Delhi News: किराएदारों के वेरिफिकेशन के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे थानों के चक्कर, पुलिस ऑन द स्पॉट करेगी सत्यापन

साउथ-वेस्ट दिल्ली की पुलिस ने 15 मई से एक अभियान शुरू किया है इसके तहत किराएदारों और घरेलू सहायकों का हाथों-हाथ वेरिफिकेशन किया जा रहा है. यानी थाने के चक्कर काटने से लोगों को निजात दी जा रही है.

Tenants Verification in Delhi: अभी तक आपको अपने किराएदारों या नौकरों का वेरिफिकेशन कराने के लिए थानों के चक्कर काटने पड़ते थे जिसमें काफी समय बर्बादा हो जाता था लेकिन अब पुलिस खुद अब आपके दरवाजे पर आएगी और किराएदारों और घरेलू सहायकों का ऑन स्पॉट वेरिफिकेशन करेगी.

साउथ-वेस्ट दिल्ली पुलिस ने 15 मई से से शुरू किया है अभियान

बता दें कि साउथ-वेस्ट दिल्ली पुलिस ने 15 मई से एक अभियान शुरू किया है. इसके तहत तय किया गया है कि हर रविवार को पुलिस अपने जिले के सभी 12 थाना इलाकों के पार्कों, बाजारों और अन्य स्थानों पर टेनेंट-सर्वेंट वेरिफिकेशन कैंप लगाएगी. दिल्ली के रहने वाले लोगों को ऑन द स्पॉट वेरिफिकेशन हो जाएगा. वहीं अन्य राज्यों और देशों से आने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कुछ दिनों में हो जाएगा.

कुछ और महीनों तक रविवार को कैंप लगाना तय किया गया है

इस बाबत साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि 15 मई से ये ऑन द स्पॉट टेनेंट-सर्वेंट वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है और काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. इसे देखते हुए तय किया गया है कि कुछ और महीनों तक रविवार को ये कैंप लगाया जाएगा. हालांकि इस दौरान थानों में पहले की तरह ही पुलिस वेरिफिकेशन का काम जारी रहेगा. लेकिन ये स्पेशल कैंप थानों से बाहर जैसे बाजारों, घरों के पास, पार्कों में लगाए जाएंगे.  डीसीपी ने कहा कि ये कैंप तब तक लगाए जाने की योजना है जब तक कि जिले के सभी घरों, दुकानों और अन्य गतिविधियों में लगे सहायकों और किराएदारों का सत्यापन नहीं हो जाता है.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में ऑन द स्पॉट होगा वेरिफिकेशन

डीसीपी ने बताया इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा मुहैया कराई जाएंगी. जैसे कि अगर किसी ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है तो उसका हाथों हाथ पुलिस सत्यापन कर दिया जाएगा. वहीं अगर किसी ने ऑफलाइन फॉर्म भरा है तो भी उसका फौरन सत्यापन किया जाएगा. इसी के साथ डीसीपी ने बताया कि सभी थानों के एसएचओ को ये भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वे कैंप लगाते समय ई-बीट बुक भी साथ रखें ताकि हर जरूरत को वहीं पूरा किया जा सके. उन्होंने बताया कि हर थाना इलाके में तकरीबन पांच कैंप लगाए जाएंगें.

ये भी पढ़ें

JNU News: जेएनयू विदेश में कैंपस खोलने की तैयारी में, ऐसा करने वाली देश की पहली सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनेगी

Delhi MCD News: चुनाव ना होने तक कैसे काम करेगा नगर निगम और कौन संभालेगा बागडोर? यहां जानें जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget