एक्सप्लोरर

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? पहली बार जीता लोकसभा चुनाव, मिली मोदी सरकार में जगह

PM Modi Oath Ceremony: दिल्ली की सांसद हर्ष मल्होत्रा को पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है. उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ ली.

PM Narendra Modi Swearing-In Ceremony: पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में दिल्ली को भी जगह दी गई है. पहली बार सांसद निर्वाचित हुए बीजेपी के नेता हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्य़क्रम में बतौर मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली. पिछले कार्य़काल में नई दिल्ली सीट की तत्कालीन सांसद मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री बनाया गया था. हालांकि आने वाले समय में यह तय होगा कि हर्ष मल्होत्रा को किस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाती है. 

हर्ष मल्होत्रा को बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट दिया था. उन्हें गौतम गंभीर की जगह बीजेपी ने इस बार टिकट दिया था. वह बीजेपी दिल्ली के महासचिव रह चुके हैं. जबकि 2015 से 2016 के बीच पूर्वी एमसीडी के मेयर पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.  हर्ष मल्होत्रा ने 2012 में पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था. स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने हर्ष मल्होत्रा के लिए प्रचार किया था.

पीएम मोदी ने भी किया था हर्ष मल्होत्रा के लिए प्रचार
यहां तक कि पीएम मोदी ने भी हर्ष मल्होत्रा के लिए पूर्वी दिल्ली में प्रचार किया था. पीएम मोदी ने पूर्वी दिल्ली की जनता से अपील की थी कि वह हर्ष मल्होत्रा को रिकॉर्ड वोटों से जिताएं. दिल्ली में बीजेपी ने इस बार जीत की हैट्रिक बनाते हुए सभी सात सीटें जीत लीं. पूर्वी दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 93663 वोटों के अंतर से हराया. हर्ष मल्होत्रा को 664819 वोट मिले जबकि कुलदीप कुमार के पक्ष में 571156  वोट डाले गए.

पूर्वी दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा की अच्छी पकड़
हर्ष मल्होत्रा की पूर्वी दिल्ली सीट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है और इसलिए कहीं न कहीं टिकट बदलने के बाद भी यह सीट बीजेपी जीत गई. शपथ ग्रहण से पहले पीएम आवास में हुई बैठक में हर्ष मल्होत्रा को भी न्योता दिया गया था. मीडिया में आई तस्वीरों से जाहिर हो गया था कि उन्हें भी नई सरकार में मंत्री बनने का मौका मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- Delhi Water Crisis: आतिशी ने हरियाणा के सीएम को लिखी चिट्ठी, इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की 

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget