एक्सप्लोरर

Parthala Flyover: नोएडा के लोगों को अभी जाम से नहीं मिलेगा छुटकारा, पर्थला फ्लाई ओवर के निर्माण में हो रही है देरी

Parthala Flyover: नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने 31 अगस्त 2022 तक इसे पूरा करने की बात कही थी. ऐसे में अब 31 अगस्त को 23 दिन बचे हैं, लेकिन फ्लाई ओवर का काम पूरा होता नजर नहीं आ रहा है.

Parthala Flyover: नोएडा (Noida) में दिल्ली (Delhi) के सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) के तर्ज पर 6 लेन वाला फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है. इस फ्लाई ओवर का निर्माण सबसे ज्यादा व्यस्त माने जाने वाले पर्थला चौक (Parthala Chowk) पर किया जा रहा है. फ्लाई ओवर के बन जाने से नोएडा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों को फायदा होगा. नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने उम्मीद जताई थी कि 31 अगस्त तक इसका काम पूरा हो जाएगा, लेकिन फिलहाल फ्लाई ओवर का काम धीमी गति से चल रहा है.

इससे यह साफ है कि लोगों को अभी कुछ वक्त और जाम की समस्या से जूझना होगा. दरअसल फ्लाई ओवर के निर्माण से पहले लोग सुबह और शाम में जाम की समस्या से परेशान थे, लेकिन अब इस रूट पर डायवर्जन भी किया जा चुका है, जिससे लोगों को दोपहर में भी जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है. नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 122 में पर्थला चौक पर 6 लेन के फ्लाई ओवर का निर्माण करवा रहा है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा दिसंबर 2020 में हुई थी और  इसे 2021 के अंत तक पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन यह तब पूरा न हो सका. इसके बाद इसकी समय सीमा जून 2022 तक बढ़ा दी गई थी, लेकिन फिर भी यह पूरा नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें- Delhi Corona Update: राजधानी में सरकार ने फिर बढ़ाई पाबंदियां, मास्क नहीं पहनने पर कटेगा 500 रुपए का चालान

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने बताया क्यों हुई देरी?
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने 31 अगस्त 2022 तक इसे पूरा करने की बात कही थी. ऐसे में अब 31 अगस्त को 23 दिन बचे हैं, लेकिन फ्लाई ओवर का काम पूरा होता नजर नहीं आ रहा है. वहीं फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य को तेज करने के लिए कहा गया है, हालांकि इसे पूरा होने में थोड़ा वक्त और लगेगा. उन्होंने बताया गंगाजल की पाइप लाइन और पेड़ों की शिफ्टिंग वगैरह करने में थोड़ा वक्त लग गया, लेकिन अब काम को तेजी से किया जा रहा है.

पर्थला फ्लाई ओवर तैयार होने से 10 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर 122 में बन रहे इस फ्लाई ओवर के बनने के बाद भविष्य में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लगभग 10 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा. फिलहाल डायवर्जन होने की वजह से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है. इस फ्लाई ओवर के तैयार होने से नोएडा के कई सेक्टर जैसे- 51, 52, 61, 70 से 79 तक और 121, 122 सेक्टर के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी. इतना ही नहीं इसके बन जाने से दिल्ली के लोग आसानी से गाजियाबाद और हापुड़ जा सकेंगे. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग बिना सिग्नल के सफर कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Noida News: महिला के साथ बदतमीजी करने वाला बीजेपी नेता फरार, हिरासत में लिए गए चार लोग, पार्टी ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग
दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों से कारोबार पर संकट! CTI ने PM मोदी को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget