एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: दिल्ली विधानसभा के अंदर-बाहर सुरक्षा का सख्त पहरा, अब विजिटर्स को एंट्री से पहले करना होगा ये काम

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस बार संसद में हुई सुरक्षा चूक के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें आगंतुकों की अच्छी तरह से तलाशी और पास की जांच शामिल है.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस बार संसद में हुई सुरक्षा चूक के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें आगंतुकों की अच्छी तरह से तलाशी और पास की जांच शामिल है. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने 14 दिसंबर को पीटीआई-भाषा को बताया था कि आगंतुकों की जांच पहले की तुलना में अधिक सख्त होगी.

विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा कि हर सत्र से पहले अधिकारी नियमित रूप से विधानसभा में सुरक्षा गार्ड की बैठक लेते हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा हॉल, जहां सदस्य सत्र के दौरान बैठते हैं, से आगंतुक दीर्घा को अलग करने के लिए पिछले साल ग्लास पैनल लगाए गए थे, ताकि कुछ भी नीचे न फेंका जा सके.

विधायक की सिफारिश पर जारी होता है पास

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान आगंतुकों को पास लेना पड़ता है और यह केवल उन्हीं को जारी किया जाता है जो विधायक की सिफारिश पर आते हैं. पास (विधानसभा) अध्यक्ष के हस्ताक्षर के बिना जारी नहीं किए जाते हैं. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा के अंदर और बाहर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शुक्रवार को विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी की जाएगी. परिसर के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात की जाएगी, जबकि सुरक्षा इकाई दिल्ली विधानसभा के अंदर सुरक्षा की देखरेख करेगी.' सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और नौकरशाही के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सत्र हंगामेदार रह सकता है. यह सत्र 2023-24 वित्त वर्ष के संशोधित बजट अनुमान को मंजूरी देने के लिए बुलाया गया है.

Delhi सरकार का बड़ा फैसला, विधायक फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर हुआ 7 करोड़, बीजेपी विधायक ने की इतने करोड़ करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
दिल्ली के पब्लिक टॉयलेट्स की हालत देख फेर लेंगे मुंह! 5 साल में नियम तोड़ने वाले सिर्फ 224 लोगों पर एक्शन
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
OBC आरक्षण नियमों में सरकार के काम से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
दिल्ली: रणहौला में पत्नी पर शक के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर, 2 साल की मासूम अनाथ
दिल्ली: रणहौला में पत्नी पर शक के चलते पति ने की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर, 2 साल की मासूम अनाथ
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?
यूपी में BJP का ये फैसला अरविंद केजरीवाल को नहीं आया रास, वीडियो शेयर कर पूछा- शर्म आती है आपको?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget