एक्सप्लोरर

Parkash Singh Badal Died: प्रकाश सिंह बादल के निधन पर CM केजरीवाल ने जताया शोक, कहा- 'वाहेगुरू श्री चरणों में स्थान दें'

Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

Parkash Singh Badal Passes Away: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है.  पूर्व मुख्यमंत्री ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. पिछले हफ्ते सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपने राजनीतिक जीवन में प्रकाश सिंह बादल पांच बार मुख्यमंत्री रहे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, "पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की बेहद दुखद जानकारी मिली. वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. मेरी संवेदनाएँ सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं."

Watch: पंजाब की राजनीति के 'पितामह', जब पीएम मोदी ने छुए थे प्रकाश सिंह बादल के पैर

ICU में भर्ती थे प्रकाश सिंह बादल

फोर्टिस अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. उन्होंने बताया कि बादल अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती थे.

27 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया. केंद्र सरकार ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक का एलान किया है. 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे गांव बादल में प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा.

प्रकाश सिंह बादल का राजनीति करियर

देश में प्रकाश सिंह बादल की गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी. वे सबसे कम उम्र और सबसे ज्यादा उम्र में पंजाब के सीएम रहे. दस बार विधायक का चुनाव जीतने वाले प्रकाश सिंह बादल ने अपनी राजनीति का लोहा मनवाया. 1952 वे सरपंच चुने गए थे और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1970 में वे पहली बार पंजाब के सीएम बने थे. मीसा के दौरान वे जेल भी गए. प्रकाश सिंह बादल की अगली पीढ़ी भी राजनीति में उतरी. उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल अभी सक्रिय राजनीति में हैं और वे पंजाब सरकार में मंत्री रह चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget