एक्सप्लोरर

Watch: पंजाब की राजनीति के 'पितामह', जब पीएम मोदी ने छुए थे प्रकाश सिंह बादल के पैर

Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सार्वजनिक मंच पर उनके पैर छूते थे.

Parkash Singh Badal Died: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल (95) का मंगलवार को निधन हो गया. वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था. बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली.

प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे अनुभवी नेता थे. प्रकाश सिंह बादल आजादी से लेकर अब तक 76 साल की देश का राजनीति के गवाह रहे हैं. उनका सम्मान सभी दलों के नेता करते थे. प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सार्वजनिक मंच पर उनके पैर छूते थे.

पीएम मोदी के पैर छूने पर क्या बोले थे प्रकाश सिंह बादल?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे. दरअसल पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए थे, जिसकी बहुत चर्चा हुई थी. इस दौरान बादल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था, ''हिंदुस्तान के लोगों को यह सोचना है कि हमारा पीएम कौन हो? मोदी साहब के मुकाबले में कौन हो सकता है? ये जो गांधी है, ये जो जैसे हाथी और घोड़े का फर्क होता है, इतना फर्क है.''

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल

बता दें कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते. पिछले साल यानी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वह अपनी सीट लंबी से चुनाव हार गए थे. इसके बाद वे सियासी तौर पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहे.

ये भी पढ़ें- Parkash Singh Badal Died: प्रकाश सिंह बादल के निधन पर CM मान सहित इन नेताओं ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget