एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली में 3 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसके 3 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके तीन जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिल्ली के आयानगर और नरेला के स्वचालित मौसम केन्द्रों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है. न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है. दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था. इसके बाद, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव और उत्तर पश्चिम हवाओं के धीमा पड़ने से धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी की आशंका 

आईएमडी ने तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है. न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ‘‘भीषण’’ शीत लहर की घोषणा की जाती है. मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, जिसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही पांच से सात जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान है.

यह भी पढ़ें:-

UP Elections 2022: यूपी में कब होंगे चुनाव, कैसी हैं तैयारियां? जानें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Omicron: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कोलकाता में क्यों बढ़ रहे कोरोना केस, स्कूलों को बंद करने को लेकर दिया ये बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget