एक्सप्लोरर

AAP ने किया वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध, संजय सिंह बोले- 'देश में तानाशाही...'

Delhi News: लोकसभा द्वारा `वन नेशन, वन इलेक्शन` विधेयक पारित होने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चिंता व्यक्त की. उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करेगा.

AAP On One Nation One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार वन नेशन-वन इलेक्शन के जरिए संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देश में तानाशाही थोपना चाहती है. इसके लागू होने के बाद देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ेगी,कई राज्यों में चुनाव नहीं होंगे और खरीद फरोख्त बढ़ेगी, क्योंकि केंद्र सरकार को किसी का कोई डर नहीं होगा.

वहीं, देश में अलग-अलग चुनाव होने से पार्टियों को डर होता है और वो महंगाई कम करने समेत जनता के हित में कई फैसले लेती हैं, लेकिन अगर वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो जाता है तो केंद्र की सत्ता में बैठी पार्टी का यह डर खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा का अलग-अलग चुनाव होने से राज्यों का काम बाधित होने का तर्क भी बेतुका है, क्योंकि जिस राज्य में चुनाव होता है, उसी में आचार संहिता लगती है.

'ये लोग इस देश में तानाशाही लाने जा रहे हैं'
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बार-बार हम यह कहते हैं कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी भारत के संविधान को तार-तार करना चाहते हैं. ये लोग भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं. संविधान के अनुसार चाहे वह केंद्र की सरकार हो या किसी राज्य की सरकार हो, सबका कार्यकाल 5 साल का होता है. उस बीच में अगर सरकार अल्पमत में आती है तो दोबारा चुनाव होंगे, यह हमारी संवैधानिक व्यवस्था है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए भारत के संविधान में यह व्यवस्था है. ये लोग इस देश में तानाशाही लाने जा रहे हैं, लोकतंत्र को खत्म करने जा रहे हैं.

यह खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने जा रहे हैं. इससे किसी भी सरकार को अल्पमत में लाकर अपनी सरकार बनाने की भाजपा की जो कोशिश रहती है, उसको बढ़ावा मिलेगा. भाजपा जिस तरह खरीद-फरोख्त करके, पैसों का इस्तेमाल या मोदी वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करती है, वह पूरे देश में बढ़ जाएगा. क्योंकि 5 साल तक तो कुछ होना नहीं है.

'भारत की संपत्तियां लुटाते रहेंगे, बेचते रहेंगे'
संजय सिंह ने आगे कहा कि यह लोग अपने दोस्त अडानी से लेकर जितने भी लोग हैं, उन्हें भारत की संपत्तियां लुटाते रहेंगे, बेचते रहेंगे. क्योंकि 5 साल तक तो कोई कुछ कर नहीं सकता. फिर सदन का, संसद का या चुनाव का कोई मतलब नहीं बचेगा. आज कोई भी राजनेता केवल इस बात से डरता है क्योंकि उसे अगली बार फिर चुनाव में जाना होता है. अलग-अलग राज्यों में जब चुनाव होते हैं, तो पार्टियों को भी डर होता है. फिर चाहे वह केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो. उन्हें डर रहता है कि अगर अभी महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड या छत्तीसगढ़ का चुनाव होना है, तो महंगाई कम करो, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो, गैस सिलेंडर के दाम कम करो. 

लेकिन अब क्या डर रह जाएगा? इसके बाद तो अगर यह आज जीत गए तो दूसरे दिन से सिलेंडर का दाम 5000 रुपए, पेट्रोल का दाम 200 रुपए, डीजल का दाम 250 रुपए हो जाएगा. ये लोग कुछ भी करते रहेंगे और कोई कुछ नहीं कर पाएगा. 5 साल तक आप इनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकते.

संजय सिंह ने कहा कि यह लोग 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के माध्यम से देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं और देश में तानाशाही थोपना चाहते हैं. इस देश में अपार महंगाई बढ़ेगी और कोई कुछ नहीं कर पाएगा. 5 साल के लिए केंद्र में सरकार होगी, इस बीच राज्य में भी कहीं कोई चुनाव नहीं होगा. सरकारों के अंदर कोई डर नहीं होगा. आज अलग-अलग चुनाव होने से पार्टियों के मन में डर तो रहता ही है.

संजय सिंह ने लगाया यह आरोप
संजय सिंह ने कहा कि दूसरी बात रही काम बाधित होने की, तो जिस राज्य में चुनाव होते हैं वहां आचार संहिता लगती है. वहां भी 5 साल में एक ही बार आचार संहिता लगती है, जब चुनाव होता है. या अगर बीच में सरकार गिर गई तो उस दौरान चुनाव होने के समय फिर आचार संहिता लगती है. ये लोग वैसे भी देश के लिए कौन सा बड़ा काम कर रहे हैं कि आचार संहिता से इनका काम बाधित हो रहा है.

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने बदरपुर विधानसभा में की पदयात्रा, BJP पर लगाया ये आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget