एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी पर AAP के अमानतुल्लाह खान का बड़ा हमला, 'हैदराबादी को इस हालत में छोड़ेंगे कि...'

Amanatullah Khan On Owaisi: ओखला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली मर्तबा तुझसे कोई टकराया है.

Okhla Assembly Constituency: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए जारी गहमागहमी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस हैदराबादी (असदुद्दीन ओवैसी) से कहना चाहता हूं कि पहली बार तेरा वास्ता इस अमानतुल्लाह से पड़ा है.

खान ने कहा, ''इस हैदराबादी को इंशाअल्लाह इस हालत में छोड़ेंगे कि फिर वो हमारी विधानसभा में जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, जहां मुस्लिम नुमाइंदे चुने जाते हैं, वहां पूरे मुल्क में दोबारा जाने की हिम्मत नहीं करेंगे.''

हमारी लीडरशीप को खत्म कर दिया- अमानतुल्लाह खान

ओखला से दो बार के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, ''हमारी लीडरशीप को खत्म कर दिया. एक एक करके इसके जरिए हमारी लीडरशिप को खत्म किया जा रहा है. ये आदमी हमें जलील करता है, हमारी इज्जत के साथ खेलता है. इस आदमी को कुछ कह दो तो पूरी मीडिया पीछे लग जाती है. मैं इस हैदराबादी से कहना चाहता हूं कि पहली बार तेरा वास्ता इस अमानतुल्लाह से पड़ा है. पहली मर्तबा कोई टकराया है.''

सीट को बीजेपी हथियाना चाहती है- अमानतुल्लाह खान

ओखला सीट से चुनाव लड़ रहे खान ने कहा, ''पहली बार ओखला आया है. ओखला वो जगह है जहां सबसे अधिक पढ़ लिखे मुसलमान रहते हैं. तेरे बहकावे में नहीं आएंगे. एआईएमआईएम के तमाम लीडर्स यहां डेरा डाले हुए हैं. लोगों को बीजेपी यहां फंड दे रही है. इस सीट को बीजेपी हथियाना चाहती है. गली गली वो घूम रहे हैं. वो कभी डीलर, दलाल कहते हैं. वो कहते हैं जमानत जब्त होगी. क्या वो तय करेगा कि ओखला का विधायक कौन होगा?''

ओखला सीट पर अमानतुल्लाह खान का मुकाबला बीजेपी के मनीष चौधरी, कांग्रेस की अरीबा खान, एआईएमआईएम के शिफ़ा उर - रहमान और बीएसपी के सतीश कुमार से है. शिफ़ा उर - रहमान जेल से चुनाव लड़ रहे हैं. वो दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी हैं. उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अदालत ने कस्टडी परोल दी थी.

Delhi Election 2025: दिल्ली में प्रचार खत्म, 5 फरवरी को वोटिंग, एग्जिट पोल पर EC ने जारी की ये गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget