एक्सप्लोरर

Delhi: छात्रों की मदद के लिए NSUI की खास पहल, वरुण चौधरी ने कहा "हर मुश्किल में आपके साथ हैं'

Delhi News: NSUI ने एक पहल शुरू की है. दिल्ली-NCR समेत देशभर के छात्रों की मदद के लिए छात्र सहायता हेल्पलाइन लॉन्च की है, जो मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई में मार्गदर्शन में साथ देगी.

Delhi NSUI News: परीक्षा के तनाव और मानसिक दबाव से जूझ रहे छात्रों के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने एक खास पहल शुरू की है. दिल्ली-NCR समेत देशभर के छात्रों की मदद के लिए NSUI ने छात्र सहायता हेल्पलाइन लॉन्च की है, जो मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई में मार्गदर्शन या किसी भी तरह की परेशानी में साथ देगी.

हर मुश्किल में छात्रों के साथ NSUI- वरुण चौधरी 

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने हेल्पलाइन शुरू करते हुए कहा, "हर छात्र को समर्थन का हक है, खासकर तब जब वो मुश्किल वक्त से गुजर रहा हो. चाहे तनाव हो, पढ़ाई की दिक्कत हो या कोई और चुनौती, NSUI आपके साथ है. हम एक परिवार हैं और आपकी भलाई हमारी जिम्मेदारी है." उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी दबाव में न आएं और मदद के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क करें.

वरुण चौधरी ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा, "हमारी सेना आतंकवाद को खत्म करने के लिए लड़ रही है. NSUI उनके जज्बे को सलाम करता है." उन्होंने राहुल गांधी के ‘बब्बर शेर’ कहकर छात्रों का हौसला बढ़ाया और वादा किया कि NSUI हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रहेगी.

आप अकेले नहीं हैं- NSUI

NSUI ने इस पहल की जरूरत को उजागर करते हुए बताया कि हाल के समय में छात्रों, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों और आत्महत्या के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है, जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

NSUI ने अपने बयान में कहा, "अगर आप किसी प्रतिबंधित क्षेत्र में हैं या अपने संस्थान में तनाव, असमान व्यवहार या मानसिक संघर्ष झेल रहे हैं, तो घबराएं नहीं, आप अकेले नहीं हैं. हमसे जुड़ें, हम आपकी बातें समझने, सहारा देने और आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए मौजूद हैं."

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर हैं: +91 70731 11100, +91 99821 11122, +91 76170 22756, और +91 91934 91000.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget