एक्सप्लोरर

Delhi News: अब ऐप के माध्यम से घर बैठे होगा कॉर्निया के मरीजों का इलाज, जानें क्या है AIIMS का पूरा प्लान

Delhi AIIMS: दिल्ली एम्स एक ऐसी ऐप तैयार कर रहा है, जिस पर मरीज आसानी से अपनी आंख की तस्वीर अपलोड कर सकेंगे और आंखों के विशेषज्ञ उन्हें ऐप के माध्यम से ही अपनी राय दे सकेंगे.

Delhi News: कॉर्निया (cornea) की समस्या से परेशान मरीजों को अब बार-बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी. एम्स (AIIMS) दिल्ली ऐसे मरीजों को घर बैठ इलाज देने के लिए एक ऐप तैयार कर रहा है, जिसकी मदद से कॉर्निया के मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी.

कोरोना के दौर में कॉर्निया के केसों में हुई वृद्धि
दरअसल कोरोना महामारी के दौर  में कॉर्निया के केसों में वृद्धि देखने को मिली है. इस दौरान या तो मरीज  समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाए या फिर कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए  रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए. ऐसे मरीजों का एम्स ने घर बैठे इलाज करने का फैसला किया है. तैयार हो रहे ऐप के माध्यम से जल्द ऐसे मरीजों की समस्या दूर होगी. कोरोना के केसों में कमी आने के  बाद एम्स में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. एम्स में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले दान में मिले कॉर्निया का इस्तेमाल ज्यादा है.

ऐप के माध्यम से होगा मरीजों का इलाज
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए  नेत्रविज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जे एस तितियाल ने कहा कि  हम कॉर्निया के मरीजों की ट्रैकिंग और उनके फॉलोअप के लिए यह ऐप बना रहे हैं. ऐप को इस प्रकार बनाया जा रहा है कि मरीज आसानी से अपनी आंख की फोटो लेकर अपलोड कर सकता है. इसके बाद एम्स के आई  स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीज को इस पर अपनी राय देंगे.

कोरोना के कारण नहीं हो सकी मरीजों की सर्जरी
डॉ. तितियाल ने कहा कि कोरोना की वजह से एम्स में कॉर्निया मरीजों की सर्जरी नहीं हो सकी थी, इसलिए अब ऐसे मामलों की वेटिंग ढाई गुना तक हो गई है. उन्होंने बताया कि पहले कॉर्निया ट्रांसप्लांट की  500 वेटिंग थी, जो अब 1300 तक पहुंच गई  है. डॉ. तितियाल ने कहा कि 2021-22  नेशनल आई बैंक एम्स में 872 कॉर्निया टिशू में से 765 का इस्तेमाल किया गया.  यानी कुल जमा हुए कॉर्निया में से 88% कॉर्निया का इस्तेमाल किया गया  जो कि राष्ट्रीय स्तर से कहीं ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 32,352 कॉर्निया मिले इसमें से 21,564 कॉर्निया का इस्तेमाल किया गया जो कि 67 प्रतिशत है.

नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 'रन फॉर आई'
नेत्र दान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एम्स 37वां आई डोनेशन फोर्टनाइट के तहत गुरुवार को एम्स में रन फॉर आई डोनेश का आयोजन करने जा रहा है, जिसके तहत सुबह दौड़ होगी और शाम को नेत्रदान करने वाले परिवार को सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया बतौर मुख्य अथिति उपस्थित होंगे. 

यह भी पढ़ें:

Delhi university: सेमेस्टर क्लासेस शुरू होने से पहले डीयू प्रशासन ने छात्राओं को सुनाया फरमान, कहा- जल्द खाली करें हॉस्टल

Delhi News: जामिया यूनिवर्सिटी ने पीएचडी में रद्द किया सफूरा ज़रगर का एडमिशन, दिल्‍ली दंगों के साजिश में हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget