एक्सप्लोरर

New Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर अब दौड़ेंगे केवल लिथियम आयन बैट्री वाले ई-रिक्शे, परिवहन विभाग ने लिया फैसला

Delhi: हाल ही के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने और बैटरी फटने की घटनाएं सामने आई है, जिसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है

Lithium Ion Battery E-Rickshaw:  दिल्ली में अब उन्हीं कंपनियों को ई-रिक्शा बेचने की इजाजत मिलेगी, जिनके रिक्शे में लिथियम आयन की बैट्री लगी होगी. परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं. आदेश में साफ कहा गया है कि केवल लिथियम आयन बैट्री से तैयार ई-रिक्शा बेचने की इजाजत होगी. साथ ही परिवहन विभाग की ओर से जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस खरीदार के नाम पर होने पर ही उसे ई-रिक्शा बेचा जाएगा.

सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने लिया फैसला

बता दें कि हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. वहीं लिथियम आयन बैटरी को सुरक्षित माना जाता है. इसके फटने या इसमें आग लगने की गुंजाइश अन्य बैटरियों के मुकाबले कम होती है. हालांकि लिथियम आयन बैटरी लेड एसिड सेल बैटरी की तुलना में थोड़ी महंगी होती हैं.

बिना लाइसेंस के ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली सरकार उन ऑटो चालकों पर कार्रवाई कर रही है जो बिना लाइसेंस के ऑटो चला रहे हैं. सरकार ऐसे अवैध ऑटो को जब्त कर रही है. इसके अलावा सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि कोई भी कंपनी तभी ऑटो बेचेगी जब क्रेता के पास परिवहन विभाग की ओर से जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस होगा.

लेड एसिड बैट्री से महंगी होती हैं लिथियम आयन बैट्री

दिल्ली सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया है. लेड एसिड बैटरी 9 से 10 हजार रुपये की आती है जबकि लिथियम बैट्री की कीमत थोड़ी अधिक है. लिथियम बैटरी की कीमत 30 हजार से शुरू होती है और 40-50 हजार रुपए तक जाती है. लेड बैटरी के फटने या आग लगने की संभावना भी अधिक है 

यह भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, AAP अन्य दलों के साथ नहीं करेगी गठबंधन

'CM ठाकरे किसी काम के नहीं, हमें 20 फुट नीचे गाड़ने को कहा गया', दिल्ली पहुंचने से पहले गरजीं नवनीत राणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget