एक्सप्लोरर

सावधान! खाने में नींद की गोलियां मिला केयरटेकर ने लूटा परिवार, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दबोचा

Delhi Crime News in Hindi: दिल्ली के पश्चिम विहार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ घर की देखभाल के लिए रखी गई केयरटेकर ने पूरे परिवार को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें घर की देखभाल के लिए रखी गई महिला केयरटेकर ने ही पूरे परिवार को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. हालांकि, पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी महिला को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को पश्चिम विहार इलाके के एक घर से PCR कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि घर में काम करने आई केयरटेकर पर 30 से 40 हजार रुपये चोरी करने का शक है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ की. परिवार ने बताया कि घर की 59 साल की महिला की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से एंजेल नर्सिंग हेल्थ केयर नाम की एजेंसी के जरिए एक महिला केयरटेकर को काम पर रखा था. आरोपी ने उसी दिन काम शुरू किया और घर के कामों में सक्रिय रही.

यह भी पढ़ें: जाम छलकाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

आरोपी महिला ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां

दोपहर का खाना बनाने और खिलाने के बाद घर के सभी सदस्य अचानक बेहोश हो गए. मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मोबाइल FSL टीम को बुलाया और खाने के सैंपल जांच के लिए जब्त किए. सभी पीड़ितों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया. शिकायत के आधार पर 27 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

तकनीकी जांच से बरेली तक पहुंची दिल्ली पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन बरेली में ट्रेस की. पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी अलग-अलग जगहों पर केयरटेकर का काम कर चुकी है. नोएडा में नौकरी के दौरान उसने एक बुजुर्ग महिला की नींद की गोलियां चुरा ली थीं. उसी दवा को पीसकर उसने परिवार के खाने में मिला दिया ताकि सभी बेहोश हो जाएं और वह चोरी कर सके.हालांकि, परिवार की एक नाबालिग लड़की ने खाना नहीं खाया और घर की बुजुर्ग महिला को आरोपी की हरकतों पर शक हो गया, जिससे उसकी योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई.

 बरामदगी और आगे की जांच

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. बाकी रकम की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी को केस प्रॉपर्टी के तौर पर जब्त कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: होली हो सकता है इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन, दिल्ली के मौसम पर आया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मानसून से पहले दिल्ली की तैयारी! CM रेखा ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए 'एम्फीबियस मशीनों' को दिखाई हरी झंडी
मानसून से पहले दिल्ली की तैयारी! CM रेखा ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए 'एम्फीबियस मशीनों' को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget