एक्सप्लोरर

Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, अब ये है नई स्पीड लिमिट

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से नया स्पीड लिमिट तय कर दिया गया है. यह नियम 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा.

Yamuna Expressway Speed Limit: यमुना एक्सप्रेस वे पर अक्सर अधिक स्पीड की वजह से सड़क हादसे होते हैं और आए दिन इसकी तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं. ठंड के समय में कोहरे के दौरान तो हादसों की संख्या में अधिक वृद्धि देखने को मिलती है. बढ़ते ठंड और कोहरे के प्रभाव को देखते हुए 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के और भारी वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय कर दी गई है और इन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक व चालक पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस वे पर अब ये होगी स्पीड लिमिट 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से नया स्पीड लिमिट तय कर दिया गया है. जिसमें हल्के वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे और वहीं भारी वाहन अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे. जबकि वर्तमान समय में हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है. बढ़ती ठंड और कोहरे के प्रभाव को देखते हुए यह नियम 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा.

लोगों ने भी फैसले का किया स्वागत

वाराणसी से दिल्ली लगभग हर दूसरे हफ्ते आवागमन करने वाले आयुष सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा यह बिल्कुल उचित फैसला है. यमुना एक्सप्रेस वे पर आते जाते समय अक्सर भीषण सड़क हादसे दिखते हैं जिसकी प्रमुख वजह गाड़ियों की अधिकतम स्पीड को क्रॉस करना होता है. कोहरे के समय यह सड़क हादसे और भी ज्यादा देखने को मिलते हैं. ऐसे नियम केवल एक्सप्रेसवे - हाईवे पर ही नहीं बल्कि जनपद के मध्य वाले सड़कों पर भी अब लागू कर देना  चाहिए.

नियम पालन न करने पर होगी बड़ी कार्रवाई 

स्पीड लिमिट को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहे इस नियम का पालन न करने पर गाड़ी के चालान कटेंगे. इसके साथ ही चालक व गाड़ी के मालिक पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget