एक्सप्लोरर

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में बनेगा देश का सबसे बड़ा MRO हब, देश-विदेश के विमानों की होगी मरम्मत

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में 2 एमआरओ विकसित करेगा जिसमें से एक देश का सबसे बड़ा एमआरओ होगा. जहां देश और विदेश के विमानों कि मरम्मत होगी.

Yamuna Authority: जेवर में एक ओर जहां देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है. दूसरी ओर यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा एमआरओ यानी मेंटिनेंस रिपेयरिंग एंड ओवरहॉलिंग बनेगा. यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में 2 एमआरओ विकसित करेगा जिसमें से एक देश का सबसे बड़ा एमआरओ होगा. जहां देश और विदेश के विमानों की मरम्मत होगी. फिलहाल एमआरओ हब को तैयार करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, बता दें 1365 हेक्टेयर में तैयार होने वाले वाले एमआरओ हब के लिए अलग से एक रनवे बनाया जाएगा. 

अब तक देश में है सिर्फ 2 एमआरओ

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 जून को विमानों के लिए एमआरओ हब तैयार करने को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद आज यानी 29 जून को यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी है. उन्होंने कहा यमुना प्राधिकरण एक नहीं बल्कि 2 एमआरओ विकसित करेगा. दरअसल एमआरओ हब तैयार होने से देश को इसका फायदा मिलेगा क्योंकि फिलहाल भारत अपने विमानों कि देखरेख के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता है. अगर मौजूदा स्तिथि कि बात करें तो हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में विमानों का मेंटेनेंस किया जाता है लेकिन मुख्य तौर पर इसके लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर करता है.

6 गांवों की जमीन पर बनेगा हब

यमुना अथॉरिटी के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, इसके साथ ही अब देश का सबसे बड़ा एमआरओ हम भी इसी जमीन पर विकसित किया जाएगा. इसके लिए कुल 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है. यमुना प्राधिकरण ने 6 गांवों से यह जमीन ली है, जिसमें करौली बांगर से 159 हेक्टेयर, कुरैब से 326 हेक्टेयर, बीरमपुर  से 49 हेक्टेयर, दयानतपुर से 145 हेक्टेयर, रनहेरा से 458 हेक्टेयर और मुंढहर से 46 हेक्टेयर शामिल है.

2890 करोड़ रुपए का दिया जाएगा मुआवजा

एमआरओ हब तैयार करने के लिए प्रशासन  6 गांवों से जमीन अधिग्रहण कर रहा है, जिसमें किसानों की सहमति जरूरी है. बता दें यह प्रक्रिया बहुत तेजी से पूरी की जा रही है. दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन खरीदी जायेगी जिसके लिए कुल 2890 करोड़ रुपए किसानों को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा. वहीं इस एमआरओ हब में विमानों कि मरम्मत हो सकेगी, इसके अलावा एक रनवे तैयार होगा और विमानों के लिए हैंगर की व्यवस्था भी होगी.

यह भी पढ़ें:

New Delhi: पत्नी की शराब की लत से तंग आकर पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तारी के बाद कही यह बड़ी बात

AltNews के को-फाउंडर Mohammed Zubair पर पुलिस ने लगाया यह बड़ा आरोप, वकील ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget