एक्सप्लोरर

Noida Wall Collapsed: नोएडा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल, कई के दबे होंने की आशंका

मामला नोएडा सेक्टर 21 के जलवायु विहार में बन रहे बाउंड्री वॉल के नाली के मरम्मत का है. इसी दौरान यहां पर लगभग 200 मीटर लंबी दीवार गिर गई. जिससे यह हादसा हो गया.

Noida News: नोएडा के सेक्टर 21 में आज एक बड़ा हादसा हो गया. जहां दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई इसके साथ ही कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल यह हादसा नोएडा सेक्टर 21 में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुआ. पूरा मामला नोएडा सेक्टर 21 के जलवायु विहार में बन रहे बाउंड्री वॉल के नाली के मरम्मत का है. इसी दौरान यहां पर लगभग 200 मीटर लंबी दीवार गिर गई. जिससे यह हादसा हो गया. जब हादसा हुआ तो मौके पर 12 मजदूर  काम कर रहे थे. हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाया जा रहा है. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 9 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मलबे के नीचे लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

नोएडा में हुए हादसे को लेकर डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 21 जलवायु विहार में ड्रेनेज रिपेयर का काम चल रहा था. यह काम नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट पर दिया हुआ था. दरअसल जब मजदूर काम करते हुए दीवार को हटा रहे थे. तब यह हादसा हुआ था और पूरी दीवार ढह गई. हालांकि इसकी जांच की जाएगी. फिलहाल  घायलों को जिला अस्पताल और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जिसमे से 4 लोगों की मौत हो गई है.

JNU Admissions 2022: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जल्द खोलेगी एडमिशन पोर्टल, इस वेबसाइट से कर सकेंगे अप्लाई

और लोगों के दबे होने की आशंका
मौजूदा स्तिथि में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है क्योंकि ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ और लोग भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं. वही नोएडा प्रशासन पुलिस विभाग के लोग भी मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि घायलों की जानकारी ली जा रही है और मामले की जांच भी की जाएगी. नोएडा में हुए इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है. सीएम ने गौतमबुद्ध नगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें

Delhi News: बेटा-बेटी समेत घर का कोई भी सदस्य न करे अंतिम संस्कार, याचिका लेकर हाईकोर्ट पहुंचा व्यक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget