एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा के बिल्डर को NGT से बड़ा झटका, अवैध निर्माण पर देना होगा 15 करोड़ का मुआवजा

Noida सेक्टर 77 में 18 फ्लोर की जगह 19 फ्लोर का निर्माण किया. इसके लिए एनजीटी ने 15 करोड़ का मुआवजा देने के निर्देश दिए.

Noida News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) ने नोएडा (Noida) में एक बिल्डर को ईसी की शर्तों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण (Illegal Construction) करने पर 15 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है. दरअसल शहर के सेक्टर 77 में स्थित एक्सप्रेस जेनिथ  (Express Zenith) के निर्माण में एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ईसी शर्तों के उल्लंघन के खिलाफ दर्ज याचिका पर सुनवाई करने के बाद ये आदेश दिया गया है. एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि, बिल्डर को वहां सिर्फ ग्राउंड प्लस 18 मंजिलों बनाने की अनुमति थी फिर भी उन्होंने पांच टावरों में ग्राउंड प्लस 19 मंजिलों का निर्माण किया था.

अवैध निर्माण पर देना होगा 15 करोड़ का मुआवजा

इस पीठ में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल और अफरोज अहमद शामिल रहे. उन्होंने कहा कि, ज्यादा मंजिलों के निर्माण ने पर्यावरण पर एक अतिरिक्त प्रदूषण भार डाला है. इसलिए बिल्डर मुआवजे का भुगतान करने के लिए जवाबदेह था. वहीं पीठ ने कहा कि, बिल्डर द्वारा ने पांच टावरों में 19वीं मंजिल को बेच दिया गया है. ऐसे में अगर उसे धवस्त किया गया तो वो आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. इसलिए  हम बिल्डर से मुआवजा वसूलना उचित समझते हैं.

उत्तरकाशी एवलांच हादसे में 4 की मौत, 8 लोगों का हुआ रेस्क्यू, सीएम धामी ने दी ये जानकारी

एक महीने में भरना होगा मुआवजा

पीठ ने आगे ये भी कहा कि, हमने इस मुआवजे में 15 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जो कि ईसी में अनुमान के अनुसार परियोजना लागत का 10 प्रतिशत है. हालांकि इसका रियल प्राइज इससे भी ज्यादा हो सकता है. हरित पैनल ने निर्देश दिया कि मुआवजा एक महीने के अंदर जिला मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्धनगर के पास जमा किया जाए. अगर एक महीने के अंदर ये मुआवजा जमा नहीं किया गया तो फिर इसे जबरदस्ती के जरिए भी वसूला जा सकता है.

वहीं ट्रिब्यूनल ने ये भी जानकारी दी है कि, इस वसूले गए मुआवजे का इस्तेमाल जिला पर्यावरण योजना के तहत पर्यावरण की बहाली के लिए किया जा सकता है.

Adipurush: 'सनातन धर्म में किसी को बदलाव की इजाजत नहीं', 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के लुक पर बोले ब्रजेश पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget