एक्सप्लोरर

Noida: कोविड के बढ़ते मामलों के बीच नोएडा में जारी हुई कोरोना गाइडलाइंस, इन नियमों का पालन जरूरी

Noida Coronavirus Guidelines: गौतम बौद्ध नगर में गुरुवार को 114 नए केस सामने आए. ताजा मामलों के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 396 हो गए हैं.

Noida Coronavirus Cases: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसके तहत अन्य सार्वजनिक स्थानों के अलावा कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमा हॉलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और फेस मास्क का उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही गई है.

'ऑफिस एंट्री गेट पर लगाना होगा थर्मल टेंपरेचर स्कैनर'

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कार्यस्थलों पर सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जाए, कार्यालयों को एकदम साफ रखा जाए, ऑफिस के एंट्री गेट पर थर्मल टेंपरेचर स्कैनर लगाए जाएं और खांसी, जुकाम, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने वाले मरीजों के लिए घर से काम करने की सुविधा दी जाए.

दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

दरअसल सीमावर्ती इलाके दिल्ली सहित गौतम बौद्ध नगर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसी वजह से शहर के स्वास्थ्य विभाग ने ये दिशानिर्देश जारी किए हैं. गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 1527 नए केस सामने आए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गौतम बौद्ध नगर में गुरुवार को 114 नए केस सामने आए. ताजा मामलों के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 396 हो गए हैं, जो कि इस साल अब तक सबसे ज्यादा हैं.

नोएडा में फिलहाल 15 कोरोना मरीज अस्ताल में भर्ती

गुरुवार तक शहर में कोरोना के 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि बुधवार को  69 मरीज कोरोना से ठीक हुए थे. बुधवार को शहर में कोरोना के 1727 सैंपल टेस्टिंग के लिए लिए गए. गाइडलाइन जारी करने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा  ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, उत्तर प्रदेश में भी केस बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए एहतियातन ये दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए केस सामने आए हैं, जोकि पिछले दिन से 30 प्रतिशत ज्यादा हैं. इसी के साथ देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या  44,998 हो गई है.

यह भी पढ़ें: Gurugram: लिफ्ट में महिला ने पालतू कुत्ते को पटक-पटककर पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget