एक्सप्लोरर

Noida: सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को लेकर नोएडा अथॉरिटी का बड़ा फैसला, अच्छी शिक्षा समेत ये सुविधा देने का निर्देश

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने कई NGO के साथ एक बड़ी बैठक की. जिसमें सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा और भोजन उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई.

Noida News: अक्सर सड़कों से गुजरते वक्त जब हमारी नजर पैसा, खाना मांगते बच्चों पर पड़ती है तो हम उनके लाचारी पर तरस खाते हैं और कुछ ही समय के लिए सही हमारे मन में उन बच्चों की परिस्थितियों से जुड़े अनेक विचार आना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अब नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ऐसे भीख मांगते बच्चों और अलग-अलग निर्माण साइट पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों व गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा व सुविधा दिए जाने के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया गया है.

नोएडा प्राधिकरण की विभिन्न NGO के साथ बैठक 
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने विभिन्न NGO के साथ एक बड़ी बैठक की. जिसमें उन्होंने मुख्य तौर पर सड़कों पर भीख मांगने वाले असहाय बच्चे व निर्माण साइट पर काम करने वाले गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में विभिन्न NGO को सुझाव और दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि, अलग-अलग चौराहे, मार्केट में भीख मांगने वाले बच्चों का सर्वे कराकर उनकी संख्या एवं विवरण को इकट्ठा किया जाए. साथ ही उनकी अच्छी शिक्षा व अन्य सुविधाओं के लिए एक सही जगह का भी चयन किया जाए जहां उन्हें सीधे ऐसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने में आसानी हो .

मजदूरों के काम करने वाले बच्चों का कराया जाए सर्वे
बैठक में नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की संख्या का भी सर्वे कराकर सरकारी स्कूलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा व अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है. इसके अलावा इस बैठक में प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ बच्चों को जबरदस्ती भीख मांगने के लिए मजबूर करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिया है. इसके अलावा आने वाले अगले सप्ताह में नोएडा प्राधिकरण की पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी और NGO के साथ एक और बैठक करने का निर्णय लिया गया है.

G20 Summit 2023: दिल्ली में आज इन रास्तों पर लोगों की आवाजाही पर पड़ेगा असर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget