एक्सप्लोरर

Electricity in Delhi: दिल्ली में बिजली की कमी के कारण नहीं हुई कोई कटौती, मंत्रालय ने जारी किया बयान

Electricity in Delhi: विद्युत मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई है. मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी.

Electricity in Delhi: विद्युत मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दिल्ली में विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से मिली जानकारी के मुताबिक, बिजली की कमी के कारण बिजली की कोई कटौती नहीं हुई, क्योंकि उन्हें जरूरी मात्रा में बिजली की आपूर्ति की गयी थी."

इसमें कहा गया कि 11 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली की अधिकतम मांग 4,683 मेगावाट (अधिकतम) और 101.9 एमयू (ऊर्जा) थी. दिल्ली में बिजली आपूर्ति से जुड़ी एक फैक्टशीट के अनुसार 26 सितंबर से 11 अक्टूबर तक शहर में बिजली की कोई कमी नहीं थी. बयान के मुताबिक, 11 अक्टूबर को दिल्ली में 101.1 एमयू की जरूरत के मुकाबले 101.9 एमयू (दस लाख यूनिट) बिजली उपलब्ध थी.

बिजली की जरूरत और उपलब्धता के आंकड़ें आए सामने 

इसमें कहा गया कि 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दिल्ली में बिजली की जरूरत और उपलब्धता समान थी. वहीं सोमवार को बिजली की उपलब्धता जरूरत से अधिक रही. इससे यह भी पता चला कि इस अवधि के दौरान बिजली की अधिकतम मांग और अधिकतम बिजली की मांग की पूर्ति (आपूर्ति) भी समान रही. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में डिस्कॉम ने उन्हें उपलब्ध करायी गयी बिजली से कम बिजली ली.

दिल्ली में आपूर्ति बाधित पर केंद्र का पलटवार

ऊर्जा मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आरोप पर भी पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे देश में बिजली की स्थिति बेहद नाजुक है. वहीं, उनके कैबिनेट सहयोगी सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि दिल्ली सरकार को महंगी गैस-आधारित और उच्च बाजार दर पर बिजली की खरीद करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने शहर में बिजली की आपूर्ति आधी कर दी है.

ये भी पढ़ें :-

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को निराशा, पासपोर्ट की अर्जी कोर्ट ने की खारिज, जानें पूरा मामला

Lakhimpur Kheri Violence: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget