एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case :निक्की यादव हत्याकांड में रिश्तेदार ने कहा- नहीं थी दोनों के रिश्ते की जानकारी, अगर होती तो...

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव की हत्या और शव को फ्रिज में छुपाने के आरोपी साहिल गहलोत के परिवार को दोनों के रिश्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

Nikki Yadav News: अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या और उसके शव को फ्रिज में छुपाने के आरोपी साहिल गहलोत के परिवार को दोनों के संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक रिश्तेदार ने सोमवार को यह दावा किया.

गहलोत के मामा योगी माथुर ने कहा कि मीडिया में आयी खबरों से उन्हें दोनों (निक्की और सहिल) के संबंधों का पता चला. उन्होंने कहा, ‘‘हममें से किसी को नहीं पता था कि वे लगातार संपर्क में थे या फिर वे शादीशुदा थे या अलग होना चाहते थे.’’

मैं गुस्से में था लेकिन...
माथुर ने कहा कि अगर परिवार को उनके संबंधों का पता होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य यह हादसा होने से रोक लेते.

माथुर ने कहा, ‘‘जब हम शादी के लिए जमा हुए (गहलोत और उसके परिवार द्वारा चुनी गयी लड़की के बीच), हमें कुछ भी नहीं पता था.... हमें यकीन नहीं हो रहा है कि क्या हुआ.’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिवार सदमे में और दुखी है.’’

Nikki Yadav Murder Case: साहिल ने निक्की को ऐसे मारने का बनाया था प्लान, जब सफल नहीं हुआ तो घोंट दिया गला

गहलोत की सगाई को याद करते हुए माथुर ने कहा कि गहलोत अचानक लापता हो गया और वह परिवार के संपर्क में भी नहीं था. उन्होंने कहा, ‘‘मैं गुस्से में था लेकिन उसकी (गहलोत) मां ने मुझे कहा कि गुस्सा मत करो, उसकी शादी होने वाली है.’’

अदालत ने पुलिस हिरासत बढ़ाई
उधर अदालत ने आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत अवधि सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी. इस बीच, जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी और निक्की की अक्टूबर, 2020 में शादी कराने वाले पुजारी की पहचान कर ली गई है और उसका सत्यापन भी कर लिया गया है.

गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन के लिए बढ़ाने के अलावा अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की लिंक अदालत ने अन्य पांच सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget