एक्सप्लोरर

New Delhi-Indore Superfast Express: नई दिल्ली और इंदौर के बीच शुरू हुई दो ट्रेनें, जानें- कब-कब चलेंगी?

Indore-New Delhi Superfast Express: नई दिल्ली एसएफ एक्सप्रेस बुधवार शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना हुई और गुरुवार सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंची. वहीं इंदौर एसएफ एक्सप्रेस गुरुवार को नई दिल्ली से चलेगी.

Indore-New Delhi Superfast Express: भारतीय रेलवे (Indian Railway) के पश्चिमी रेलवे जोन (Western Railway Zone) ने इंदौर (Indore) और नई दिल्ली (New Delhi) के बीच 2 नई 'त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन' शुरू की है. ये दोनों ट्रेनें नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20957) और इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20958) नई दिल्ली और इंदौर के बीच चलेंगी. नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (New Delhi Superfast Express) बुधवार शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना हुई और गुरुवार सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंची. वहीं इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Indore Superfast Express) गुरुवार को नई दिल्ली से शाम 7:15 बजे चलेगी और शुक्रवार को सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी.

ये दोनों ट्रेनें बड़नगर, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेंगी. ट्रेन संख्या 20957 के लिए बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं. पश्चिम रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी. पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, "यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने इंदौर और नई दिल्ली के बीच एक त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू की है. ट्रेन नंबर 20957 की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है."

ये भी पढ़ें- Delhi News: अब केवल 15 मिनट में पूरा होगा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से IGIA टर्मिनल-3 तक का सफर, जानिए क्या है DMRC का प्लान

उधना और मडगांव के बीच चलेगी अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन

साथ ही पश्चिम रेलवे ने यह भी घोषणा की कि 25 अगस्त यानी आज से उधना और मडगांव स्टेशन के बीच अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनें क्रमांक 09020 और 09019 विशेष किराये पर चलेंगी. पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया कि ट्रेन नंबर 09020 के लिए बुकिंग 25 अगस्त से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, 'गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे उधना और मडगांव स्टेशन के बीच विशेष किराये पर अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाएगी. ट्रेन नंबर 09020 की बुकिंग 25 अगस्त, 2022 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है.

ये भी पढ़ें- MP News: हाई कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश में इन नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, 15 हजार स्टूडेंट की डिग्री संकट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget