एक्सप्लोरर

3 पूर्व सीएम के बेटे और 3 विधायकों के बेटे, जानें दिल्ली के चुनाव में कितना परिवारवाद?

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP, BJP और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. तीनों ही दलों की लिस्ट में पारिवारवाद की झलक है.

Nepotism in Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस की ओर से कई उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है. आप ने सभी सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है तो वहीं बीजेपी ने 59 और कांग्रेस ने 62 सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं. खास बात यह है कि सभी राजनीतिक दलों की लिस्ट में परिवारवाद की झलक साफ दिख रही है. 

आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ही सार्वजनिक रूप से परिवारवाद के मुद्दे से अपना किनारा और दूसरों पर आरोप लगाती आई हैं. हालांकि, इस बार के चुनाव में अपने फायदे के लिए कोई भी परिवारवाद से पीछे हटता नहीं दिखा. राजनीति के दिग्गज चेहरों, विधायक-पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों और पत्नियों को लिस्ट में शामिल किया गया है.

पहली बार 3 पूर्व सीएम के बेटों पर लगा दांव
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार एक साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मैदान में हैं. वहीं, तीन मौजूदा विधायकों के बेटों को भी टिकट दिया गया है. इसके अलावा, उत्तम नगर विधायक की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा गया है क्योंकि एमएलए मकोका केस में जेल में हैं. 

बीजेपी ने दो पूर्व सीएम के बेटों को दिया टिकट 
बात करें बीजेपी की लिस्ट में परिवारवाद की तो दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से टिकट दिया गया है. वहीं, दिवंगत पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से उम्मीदवार बनाया गया है. 

कांग्रेस का पूर्व सांसद-पूर्व सीएम के बेटों पर दांव
कांग्रेस की उम्मीदवार सूची में संदीप दीक्षित और मुदित अग्रवाल का नाम है. संदीप दीक्षित कांग्रेस की सीनियर नेता और दिवंगत पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं. तो वहीं, मुगित अग्रवाल पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे हैं. 

आम आदमी पार्टी की लिस्ट में भी परिवारवाद
आप की लिस्ट में आले इकबाल को मटिया महल सीट से टिकट दिया गया है. इस सीट पर उनके पिता शोएब इकबाल 6 बार के विधायक हैं. कृष्णानगर सीट से विकास बग्गा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो विधायक एसके बग्गा के बेटे हैं. इसकेअलावा, विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पूरणदीप सिंह साहनी को प्रत्याशी बनाया गया है. पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे जुबैर अहमद को और पूर्व सांसद और विधायक महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा को भी इस बार मौका दिया गया है. 

इसके अलावा, आप विधायक नरेश बालियान, जो कि फिलहाल मकोका मामले में जेल में बंद हैं, उनकी पत्नी पूजा बालियान को उत्तम नगर सीट से आप ने उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: AAP ने दिल्ली की नरेला और हरिनगर सीट पर बदला उम्मीदवार, अब किसे दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget