एक्सप्लोरर

दिल्ली का नाथू फ्लाईओवर 30 दिन के लिए बंद, ट्रैफिक डायवर्ट, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी 

Nathu Colony Flyover: दिल्ली पुलिस ने मरम्मत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नाथू फ्लाईओवर से लगते दुर्गापुरी चौक और जीटीबी क्रॉसिंग के बीच दोनों कैरिजवे अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया. 

Delhi Nathu Colony Flyover: दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर शाहदरा इलाके के नाथू फ्लाईओवर को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर का तत्काल लोड परीक्षण और मरम्मत कार्य के कारण 25 मई तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा. 

दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) फ्लाईओवर का लोड परीक्षण कर रहा है, जो कथित तौर पर खराब हो गया है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है. 

दुर्गापुरी चौक और जीटीबी क्रॉसिंग बंद 

दिल्ली पुलिस ने मरम्मत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नाथू फ्लाईओवर से लगते दुर्गापुरी चौक और जीटीबी क्रॉसिंग के बीच दोनों कैरिजवे अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं. ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि दोपहिया, चार पहिया और एलजीवी (हल्के माल वाहन) सहित सभी प्रकार के वाहनों को आगे की यात्रा के लिए नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर की स्लिप रोड पर डायवर्ट किया जाएगा. साथ ही कहा गया है कि परीक्षण अवधि के दौरान लंबी कतारें और यात्रा में देरी होने की आशंका है. 

अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात 

दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों को सुगम यात्रा के लिए दुर्गापुरी चौक, लोनी गोल चक्कर, डीसी चंब्रे और गगन टी-पॉइंट के माध्यम से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है. पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक की बिना वाधा के आवाजाही बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक इंडिकेटर लगाए गए हैं. इस काम के लिए अतिरिक्त यातायात कर्मियों को भी तैनात किया गया है. 

नाथू फ्लाईओवर बनाने में लापरवाही आई सामने 

साल 2011 में नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर का निर्माण व्यस्त नाथू कॉलोनी चौराहे को जाम से बचाने और रेलवे ट्रैक पर बिना रुके आवागमन को बनाए रखने मकसद से तैयार किया गया था. साल 2018 तक फ्लाईओवर को खतरनाक मानते हुए ऊंचाई अवरोधक लगाकर इस पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी. पिछले साल दिसंबर में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को निविदा तैयार करने, कार्य अनुबंध देने और फ्लाईओवर पर काम के निष्पादन की निगरानी करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था. रोहतास नगर और सीमापुरी के बीच फैले इस फ्लाईओवर का निर्माण डीटीटीडीसी द्वारा रोड नंबर 68 पर किया गया था और बाद में रखरखाव के लिए इसे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंप दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget