एक्सप्लोरर

बिहार में मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर संजय सिंह बोले, 'यह दर्शाता है कि...'

Mukesh Sahani News: मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर AAP सांसद संजय सिंह ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है के बिहार में कानून व्यवस्था का कितना बुरा हाल है.

Mukesh Sahani Father Murder Case: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा में उनके पैतृक घर में घुसकर अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार (16 जुलाई) को बताया कि जीतन सहनी का शव बिरौल इलाके में उनके पैतृक घर के एक कमरे के भीतर से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान हैं. 

इस नृशंस हत्या के बाद बिहार सरकार निशाने पर आ गई है. कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ''अत्यंत दुखद घटना है, यह दर्शाता है के बिहार में कानून व्यवस्था का कितना बुरा हाल है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.''

नीतीश कुमार का बयान

जीतन सहनी की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जता है. मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी. 

पहुंची फॉरेंसिक टीम

दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की आगे की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए हैं.

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं. वीआईपी इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया गठबंधन) की सहयोगी है.

Delhi Traffic Advisory: दो दिन निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जानें से बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को राहत या झटका? 3 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला
यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को राहत या झटका? 3 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला
कार्तिकेय चौहान से राहुल गांधी ने माफी मांगी तो BJP ने पोस्टर लगाकर किया कटाक्ष, 'माफीवीर...'
कार्तिकेय चौहान से राहुल गांधी ने माफी मांगी तो BJP ने पोस्टर लगाकर किया कटाक्ष, 'माफीवीर...'
दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: तलाक की लड़ाई में निजी तस्वीरों को हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं
दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: तलाक की लड़ाई में निजी तस्वीरों को हथियार बनाना बर्दाश्त नहीं
'ऐसे कौन से नाम हैं जिनसे बृजभूषण शरण सिंह को भी खतरा' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'ऐसे कौन से नाम हैं जिनसे बृजभूषण को भी खतरा' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अरविंद केजरीवाल का सवाल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget