एक्सप्लोरर

दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत पर एक्शन में मंत्री आतिशी, चीफ सेक्रेटरी को दिया यह निर्देश

Delhi Sewer Overflow Issue: दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद सीवर के जाम होने और ओवरफ्लो होने की खबरें आ रही हैं. इसको लेकर लोग दिल्ली सरकार से शिकायत भी कर रहे हैं.

Delhi News: दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से सीवर के ओवरफ्लो होने की शिकायत मिल रही है जिस पर मंत्री आतिशी (Atishi) ने संज्ञान लिया है. आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह इस समस्या का समाधान करें. साथ ही आरोप लगाए हैं कि ऐसे निर्देश पहले भी दिए गए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी के नाम अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दिल्ली में सीवर के ओवरफ्लो होने की समस्या का समाधान करें और उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जिनकी लापरवाही से यह संकट पैदा हुआ है. बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग क्लास की बेसमेंट में जब पानी भर गया था तब लोगों ने शिकायत की थी सीवर के ओवरफ्लो होने के कारण यह घटना हुई थी. इस घटना में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. 

दिल्ली के इन इलाकों में हो रही समस्या
अपनी चिट्ठी में आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों से सीवर के ओवर फ्लो होने की शिकायत आ रही है. पटपड़गंज विलेज, शशि गार्डन, खिचड़ीपुर, सुभाष पार्क, राज नगर पार्ट 2, सत्य निकेतन, आरके पुरम, जे ब्लॉक रनजीत नगर, फरीदपुरी, बुध नगर, पांडवनगर, करोल बाग, गढ़ी  विलेज, पिलानजी  विलेज, चंद्रवल विलेज, कोटला विलेज, सराय काले  खां बस्ती और चिराग दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित हुई है. शिकायतों की प्रकृति बेहद गंभीर है और यह हर रोज बुरी होती जा रही है. सीवर के ओवर फ्लो होने के कारण वहां रह रहे लोगों को दिक्कतें आ रही हैं.

मुख्य सचिव पर आतिशी ने लगाया यह आरोप
आतिशी ने कहा कि मुख्य सचिव ब्यूरोक्रेसी के मुखिया होते हैं. मुखिया होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है कि इस समस्या का समधान करें ताकि लोगों को सरकारी अधिकारियों की लापरवाही का सामना ना करना पड़े. मैंने कई बार मौखिक और लिखित में इस समस्या के समाधान को लेकर निर्देश दिए हैं. हालांकि मुझे हैरानी है कि इस पर आपकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- Kolkata Rape Murder Case: दिल्ली में छठे दिन भी मेडिकल सेवा ठप, इलाज के लिए संघर्ष कर रहे मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget