एक्सप्लोरर

Delhi: महरौली-महिपालपुर रोड के साथ बाहरी रिंग रोड का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी परेशानियों से छुटकारा

Mehrauli-Mahipalpur Road: महरौली-महिपालपुर रोड पर अंधेरिया मोड़ से एनएच-48 और बाहरी रिंग रोड पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर से बुरारी फ्लाईओवर तक की सड़क को नया स्वरूप मिलेगा.

Mehrauli-Mahipalpur And Outer Ring Road: दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट संबंधित कई योजनाओं पर जोर दिया. इसके लिए काफी राशि का प्रावधान बजट में किया गया था, जो धरातल पर उतरता भी नजर आ रहा है. अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट्स को लेकर कई योजनाओं पर काम कर रही है और कई को मंजूरी भी दी जा रही है. इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने उत्तरी- दक्षिणी दिल्ली रोड डिवीजन में आने वाले 2 महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 39.16 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी.

इस परियोजना के तहत महरौली-महिपालपुर रोड पर अंधेरिया मोड़ से एनएच-48 और बाहरी रिंग रोड पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा फ्लाईओवर से बुरारी फ्लाईओवर तक की सड़क को नया स्वरूप मिलेगा. उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ इनके सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी और क्वालिटी के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए.

यातायात के दौरान अवरोध को देखते हुए फैसला

एबीपी लाइव की टीम से बात करते हुए स्थानीय विधायक ने बताया कि सड़क के पुराने हो जाने के कारण उसकी ऊपरी सतह पर दरारें नजर आ रही हैं, जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही में अवरोध उत्पन्न हो रहा है. इसे देखते हुए सरकार ने इसके सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

इस परियोजना के तहत होने हैं ये काम

फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज का मेंटिनेंस किया जाएगा. साथ ही मानकों के अनुसार रोड की मार्किंग कर पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि पर पेंट वर्क भी किया जाएगा. इसके अलावा सेंट्रल वर्ज और रोड के दोनों हरियाली बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा. रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ सौंदर्यीकरण का भी किया जाएगा. सड़क के किनारे फुटपाथ को बना कर एलईडी लाइटें भी लगाईं जानी हैं.

ये भी पढ़ें- Shastri Park Fire: दिल्ली में मच्छर मारने वाले कॉइल से कैसे भड़की मकान में आग, चश्मदीदों ने बताई खौफनाक हादसे की आंखों-देखी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget