एक्सप्लोरर

MCD के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, न्यूनतम वेतन में होगा इजाफा, जानें कितना पैसा मिलेगा?

MCD Minimum Wage: एमसीडी कर्माचारियों के महंगाई भत्ते का भी भुगतान होगा. एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को डीए दिया जाएगा. आम आदमी पार्टी ने इसकी घोषणा की थी.

MCD Minimum Wage Hike: आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है. एमसीडी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा. अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा.

1 अप्रैल से होगा महंगाई भत्ते का भुगतान

अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा. आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की थी. न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा.

एमसीडी के अधिकारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा. एमसीडी सदन के बैठक के एजेंडे के अनुसार, लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी.

प्रस्ताव के मुताबिक, गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन ग्रेजुएड नहीं होने पर 20,902 रुपये ओर ग्रेजुएट और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा. इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा.

बता दें कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी. आप नेता शैली ओबेरॉय एमसीडी की मेयर हैं. आम आदमी पार्टी का दावा है कि जब से एमसीडी की कमान उनके हाथों में गई है, पुरानी व्यवस्था में सुधार आया है. दिवाली से पहले एमसीडी के सभी ग्रुप डी, सी और ग्रुप बी के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7 हजार रूपये और कच्चे कर्मचारियों को इस बार 1200 रुपये का बोनस देने का फैसला किया गया था.

Delhi: AAP सांसद राघव चड्ढा ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, BJP के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में इस दिन दस्तक देगा मानसून, 5 साल में हुआ सबसे लेट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में इस दिन दस्तक देगा मानसून, 5 साल में हुआ सबसे लेट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में 25 चौराहों से हटेगी लाल बत्ती, नया ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू
दिल्ली में 25 चौराहों से हटेगी लाल बत्ती, नया ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू
रिश्वत मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत गिरफ्तार, कोर्ट ने CBI कस्टडी में भेजा
रिश्वत मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत गिरफ्तार, कोर्ट ने CBI कस्टडी में भेजा
दिल्ली में EV पॉलिसी लागू होने के बाद पेट्रोल की गाड़ियां होंगी बंद? CM रेखा गुप्ता का दो टूक जवाब
दिल्ली में EV पॉलिसी लागू, क्या पेट्रोल की गाड़ियां होंगी बंद? CM रेखा गुप्ता का दो टूक जवाब

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget