एक्सप्लोरर

MCD School: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में गार्ड की तैनाती करेगी दिल्ली सरकार, मेयर ने किया ऐलान

MCD News: दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय से मुलाकात के दौरान शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें टीचर्स से संबंधित 33 मांगों का एक ज्ञापन दिया. 

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और एमसीडी के वरिष्ठ अफसर ने सिविक सेंटर में शिक्षक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षकों ने टीचर्स से संबंधित मांगों और उनकी समस्याओं पर मेयर से मुलाकात के दौरान चर्चा की. इस दौरान मेयर ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण का सभी को भरोसा दिया. इसके अलावा, उन्होंने एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों से कहा कि बहुत जल्द बच्चों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे. शिक्षकों के स्थायी नियुक्ति की मांग पर भी आवश्यक निर्णय जल्द लिए जाएंगे.

शिक्षकों ने स्थायी नियुक्ति पर दिया जोर

दिल्ली नगर निगम शिक्षक न्याय मंच से जुड़े शिक्षकों ने टीचर्स से संबंधित 33 मांगें दिल्ली मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखीं और उनके समाधान पर जोर दिया. इस दौरान शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि स्कूलों में टीचर्स की स्थायी नियुक्ति से लेकर एरियर, विद्यालय के कार्य में लगे पैसे से जुड़े लगभग 33 मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई. उन्होंने हमारे सभी मांगों और विषयों को गंभीरता से सुना और आने वाले समय में इस पर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया. कुलदीप सिंह ने बताया कि हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली नगर निगम की तरफ से शिक्षकों के भविष्य से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द निर्णय लिए जाएं. हो सकता है कि शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति मिल जाए. 

एमसीडी शिक्षक न्याय मंच के अध्यक्ष ने कहा कि मेयर ने एमसीडी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए गार्ड तैनात करने के भी आदेश दिए गए हैं. बीते दिनों एमसीडी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी ने भी एमसीडी स्कूलों की हालत को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने का दिशा निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें:  Delhi Gas Leak: दिल्ली के निगम स्कूल तक गैस लीकेज पहुंचने से 23 बच्चे बीमार, दो की हालत गंभीर, शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget