एक्सप्लोरर

हंगामे के बीच पास हुआ MCD का बजट, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 16000 करोड़ रुपये

MCD Budget: दिल्ली नगर निगम ने अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष के लिए अपना बजट पास कर लिया है. बजट पास होने के बाद नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.

Delhi News: दिल्ली एमसीडी (MCD) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-2025 का बजट (Budget) पास कर दिया. यह बजट हंगामे के बीच पास हुआ. एमसीडी में आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा पेश किया गया यह पहला बजट है. यह करीब 16 हजार करोड़ रुपये का बजट है. मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने बजट पास होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने कहा, ''एमसीडी में आम आदमी पार्टी का आज पहला बजट पास हुआ. य़ह साल 2024-2025 का बजट है. बजट तकरीबन 16 हज़ार करोड़ का रहा. व्यापारियों, कर्मचारियों, अधिकारियों को बधाई, दिल्ली की जनता को बधाई.''

शैली ओबेरॉय ने कहा, ''इस बजट में हमारा फोकस सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा है. जिस मक़सद से आम आदमी पार्टी की सरकार एमसीडी में आई है. एक एक वादा पूरा करेंगे. मैकेनिकल स्वीपिंग रोड्स, अर्टिफिसियल इंटेलीजेंस औऱ शिक्षा पर खर्च किया जाएगा.'' उधर, नेता सदन मुकेश गोयल ने हंगामों को लेकर कहा, ''6 और 7 फरवरी को जो विपक्ष का रोल रहा जिसमें उन्होंने अपना कोई सुझाव नहीं दिया बस हंगामा किया. अगर आज हम बजट पास नहीं करते तो हमे कुछ दिन में अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में मुश्किल हो जाती. हमने कमिश्नर के दिए हुए हिसाब से ही बजट रखा है.''

सदन नहीं चलने दे रहा विपक्ष- मुकेश गोयल

मुकेश गोयल ने कहा, ''बच्चों के विकास के लिए मेगा पीटीएम अब एमसीडी के स्कूलों में होगी. यह पहले से भी जारी है और चलती रहेगी. आयुक्त ने जितना व्यय बताया उसी हिसाब से बजट रखा गया है. यह दिल्लीवासियों का बजट है. दिल्ली की जनता को इससे फायदा होगा.अच्छी सड़के मिलेंगे, सफाई की व्यवस्था अच्छी होगी. डिस्पेंसरी और स्कूल सब अच्छे होंगे.'' नेता सदन मुकेश गोयल ने विपक्ष पर बीते एक साल में सदन की बैठक ना चलने देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है. एक वर्ष के अंदर विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया है.''

ये भी पढ़ेंदिल्ली में 8 फरवरी को खिलेगी धूप लेकिन ठंड से राहत के नहीं आसार, जानें IMD ने क्या कहा?

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget