एक्सप्लोरर

MCD News: मानसून दस्तक देने से पहले पूरा कर लें ये काम, दिल्ली मेयर ने अफसरों को 28 जून तक की  दी डेडलाइन 

Delhi Monsoon News: दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें तय समय सीमा में अपनी योजनाओं को पूरा कर लेना होगा, जिससे लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) ने राजधानी के सिविक सेंटर में लोगों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर अफसरों के साथ अहम बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने एमसीडी (MCD) के अधिकारियों को मानसून (Monsoon) दस्तक से पहले तैयारी सभी तरह की तैयारियां दुरुस्त करने को कहा है. इस दौरान दिल्ली मेयर के साथ अलग-अलग विभागों के दर्जनभर अफसर मौजूद रहे. आज हुई बैठक में दिल्ली मेयर ने बारिश के पहले सभी बचे हुए काम को पूरा कर लेने के लिए 28 जून तक की डेडलाइन तय कर दी है. इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि हमें तय समय सीमा में अपनी योजनाओं को पूरा कर लेना होगा जिससे लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो.

मानसूनी बारिश की वजह से दिल्ली में संभावित जल भराव और साफ सफाई को लेकर निगम अधिकारियों की हुई बैठक के दौरान मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने बताया कि दिल्ली में अब तक 80 प्रतिशत नालों की डिसिल्टिंग का काम पूरा हो चुका है. बचे हुए काम को भी 28 जून तक पूरा कर लिया जाए जिससे मानसून आने के बाद कहीं भी जलजमाव और पानी निकासी की समस्या से लोगों को जूझना ना पड़े. बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त करने के लिए अफसरों को हिदायत देते हुए दिल्ली मेयर ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में अपने कार्य को पूरा करने के लिए हम तत्पर रहें, जिससे जनता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. खास तौर पर इस मानसून सीजन में नालों की सफाई, सीवर समस्या और बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर ध्यान देना आवश्यक है.

आवारा पशुओं के मुद्दे पर भी हुई बैठक 

दिल्ली मेयर की अध्यक्षता में आज सिविक सेंटर पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ आवारा पशुओं के मुद्दे पर भी अहम बैठक हुई, जिसमें पशुओं के उचित स्थान पर स्थायी रखरखाव संबंधित विषयों पर चर्चा की हुई. विभागीय अधिकारियों से भी शहरी इलाकों के आवारा पशुओं के मामले पर जानकारी लिया गया और आवारा पशुओं के सड़कों पर रोकथाम के लिए दिशा निर्देश दिया गया.  इस मौके पर दिल्ली मेयर ने कहा कि हम सीएम अरविंद केजरीवाल के नीतियों को एमसीडी में भी लागू कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक वर्ग का हित शामिल है.

यह भी पढेंः  CM केजरीवाल ने 28 जून को बुलाई NCCSA की दूसरी बैठक, अधिकारियों के तबादले पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget