एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: राजधानी दिल्ली को इस दिन मिलेगा मेयर, अब बिना रुकावट MCD में भी बनेगी AAP की सरकार

MCD Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 24 घंटे के अंदर चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर, जल्दी ही दिल्ली एमसीडी के मेयर पद के लिए चुनाव को सम्पन्न कराया जाए.

Delhi Mayor Election Date: ढाई महीने के बाद ही सही, लेकिन अब दिल्ली के मेयर के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. इसके साथ ही संभव है कि बुधवार तक दिल्ली (Delhi) को नया मेयर (News Mayor) मिल जाएगा. अब तक आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच चल रही खींचतान की वजह से तीन बार बुलाई गई एमसीडी सदन की बैठक को स्थगित करना पड़ा था.

मेयर चुनाव से में वोट नहीं डाल पाएंगे एल्डरमैन

बार-बार मेयर चुनाव टलने का बाद आप की मेयर कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव कराने की गुहार लगाई थी. साथ ही एल्डरमैन के वोटिंग अधिकार को भी चुनौती दी थी. उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है. इसलिए वो मेयर चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने जाहिर की खुशी

सुप्रीम कोर्ट इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने राहत की सांस ली है. इसके साथ ही आप के मेयर बनने का रास्ता भी साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश जनतंत्र की जीत है. सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया. ढाई महीने बाद अब दिल्ली को मेयर मिलेगा. ये साबित हो गया कि LG और बीजेपी मिलकर आये दिन दिल्ली में कैसे गैरकानूनी और असंवैधानिक आदेश पारित कर रहे हैं.

बीजेपी और एलजी पर किया हमला तेज

दरअसल, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 24 घंटे के अंदर चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर, जल्दी ही चुनाव को सम्पन्न कराया जाए. इसके बाद आप की तरफ से सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी को आड़े-हाथों लेते हुए ट्वीट कर लिखा कि भाजपा को दिल्ली के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने गुंडागर्दी करके चुनाव रोके, झूठ बोला , MCD के काम रोके, सभी दिल्ली वालों को तंग किया.

एल्डरमैन को लेकर चल रहा था विवाद

बता दें कि ढाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है दिल्ली एमसीडी चुनाव हुए, लेकिन इस दौरान 1 महीने के अंदर तीन बार सदन की मीटिंग बुला कर मेयर चुनाव की कोशिश की गई, लेकिन एल्डरमैन के वोटिंग अधिकार को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती रही. आखिरकार इस मामले को लेकर आप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई, जहां कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया. इसके बाद दिल्ली में मेयर चुनाव का रास्ता साफ हो गया है, लिहाजा, अब बुधवार तक दिल्ली को मेयर मिल जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः Delhi MCD Mayor Election: 'सुप्रीम' जीत पर LG के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, इस्तीफे की मांग को लेकर करेगी LG हाउस का घेराव

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget