एक्सप्लोरर

AAP या BJP... MCD मेयर चुनाव में किसका पलड़ा भारी? समझें समीकरण

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम 25 अप्रैल को महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराएगा. BJP अब एमसीडी में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में AAP के पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं.

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) 25 अप्रैल को महापौर (Mayor) और उपमहापौर (Deputy Mayor) पदों के लिए चुनाव कराएगा. पिछले कुछ महीनों में आम आदमी पार्टी (AAP) के कई पार्षदों के पार्टी छोड़कर चले जाने के बाद एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों की संख्या 119 हो गई है. 

एमसीडी में मनोनीत सांसद और विधायक दोनों ही महापौर और उपमहापौर पदों के चुनावों में मतदान के पात्र हैं. एमसीडी सचिव कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिस के अनुसार, एमसीडी की सामान्य बैठक 25 अप्रैल को होगी और इस दौरान दोपहर 2.00 बजे महापौर और उपमहापौर पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे. 

एमसीडी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से
नामांकन की प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू होगी और 21 अप्रैल को शाम पांच बजे तक जारी रहेगी. उम्मीदवार चुनाव से पहले किसी भी समय अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 

आम आदमी पार्टी (आप) 2022 के नगर निगम चुनावों में 250 वार्ड में से 134 पर जीत हासिल कर सत्ता में आई थी, जबकि बीजेपी को 104 वार्ड में जीत मिली थी. हालांकि, इस साल 15 फरवरी को आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए, जिससे वह एमसीडी में सबसे बड़ी पार्टी बन गई. 

BJP के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा
बीजेपी नेताओं ने बताया कि विपक्ष के नेता राजा इकबाल सिंह, केशवपुरम क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा और शाहदरा दक्षिण क्षेत्रीय समिति के सदस्य संदीप कपूर सहित कई बीजेपी पार्षदों के नामों पर महापौर पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा हो रही है. 

एमसीडी चुनाव के लिए AAP का क्या है प्लान?
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी महापौर चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है और एक उपयुक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी एमसीडी चुनाव की रणनीति बनाने के लिए अपने पार्षदों के साथ बैठक करेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर देर शाम मची अफरा-तफरी, कई फ्लाइट कैंसिल होने के चलते बढ़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती, मास्टर प्लान किया गया तैयार, 1 नवंबर से किए जाएंगे कई बड़े बदलाव
दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती, मास्टर प्लान किया गया तैयार, 1 नवंबर से किए जाएंगे कई बड़े बदलाव
Delhi News: दिल्ली में और हाईटेक होगा ट्रांसपोर्टेशन, सड़कों पर उतरेंगी 300 नई AC ई-बसें
दिल्ली में और हाईटेक होगा ट्रांसपोर्टेशन, सड़कों पर उतरेंगी 300 नई AC ई-बसें
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार के साथ पकड़े 2 युवक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार के साथ पकड़े 2 युवक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget