एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: मेयर चुनाव में हिस्सा लेने पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात, AAP-बीजेपी को बताया- 'सत्ता का लालची'

एमसीडी मेयर चुनाव (MCD Mayor Election) स्थगित होने के बाद दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने आप और बीजेपी को आड़े-हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि यह जनता के मत का अपमान करना है.

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर का चुनाव सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और बीजेपी (BJP) के पार्षदों की तरफ से किए गए हंगामे के बीच स्थगित हो गया. दिल्ली फिर से मेयर से महरूम रह गई. ये तीसरी बार है, जब सदन की कार्यवाही को स्थगित कर मेयर का चुनाव टाला गया है. इसका ठीकरा आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर फोड़ते हुए कांग्रेस (Congress) ने दोनों के अवसरवादी सोच और सत्ता का लालची बताया.

एमसीडी मेयर चुनाव के स्थगित होने के बाद दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप और बीजेपी दोनों को आड़े-हाथों लिया. उन्होंने कहा, "दिल्ली नगर निगम में स्पष्ट बहुमत होने के बाद भी मेयर का न चुना जाना, आप और बीजेपी की ओर से जनता के मत का अपमान करना है. इस तरह से सदन में लगातार हंगामे के बाद चुनाव को टाला गया, उससे निश्चित ही लोकतंत्र की हत्या हुई है."

'आप और बीजेपी की मनमामी से नहीं हुआ चुनाव'

अनिल चौधरी ने आगे कहा, "आप और बीजेपी की खींचतान और मनमामी ने मेयर चुनाव के तीसरे प्रयास को भी विफल कर, लोकतांत्रिक नियमों और सदन की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई हैं. दो महीने से ज्यादा का वक्त एमसीडी चुनाव के नतीजों को आए हुए हो चुका है, लेकिन आप और बीजेपी के पार्षदों के गाली-गलौज और शोर-शराबे ने चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डाल कर मेयर, उपमेयर और स्थाई समिति के चुनाव को टाल दिया है." इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस अपने फैसले पर अडिग है और पार्टी के पार्षद चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे.

अनिल चौधरी ने पूछा- आप संवैधानिक प्रक्रिया में रोक क्यों लगा रही?

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब बहुमत के साथ निगम चुनाव जीती है, तब उन्हें नए निगम चुनाव एक्ट के अनुसार चुनाव कराने में परेशानी क्यों हैं? नए नियम में अगर एल्डरमैन को मेयर चुनाव में वोट डालने का अधिकार है, तब आम आदमी पार्टी संवैधानिक प्रक्रिया में रोक क्यों लगा रही है? वहीं उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि निगम में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव यदि नही पा हो रहा है, तो कोर्ट का दरवाजा खुला है. 

दोनों पार्टी सत्ता की लालची: कांग्रेस

दोनों पार्टी को सत्ता का लालची बताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी सत्ता की लड़ाई में जनहित और दिल्ली के विकास की तरफ कोई नहीं है. निगम में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पार्षद अपने को असहाय दर्शा रहे हैं. कहीं इसके पीछे केजरीवाल का मास्टर मांइड तो नहीं?

'केजरीवाल दिल्ली का विकास करने में रहे विफल'

वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल के सुशासन और विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पिछले 8 सालों से दिल्ली की सत्ता में है, जो विकास और कल्याण करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि एमसीडी सदन में लगातार तीसरी बार हंगामा करके दिल्ली में केजरीवाल सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है. यदि एमसीडी में भी आप अपने प्रभार की औपचारिकताओं को पूरा कर लेती है, तो दिल्ली को समस्याओं से और अधिक जूझना पड़ेगा.

अनिल चौधरी ने कहा कि चुनाव होने के बाद निर्वाचित निकाय के बिना, एमसीडी को अधिकारियों की ओर से चलाया जा रहा है, जो एमसीडी के चुनाव कराने के उद्देश्य कि एक नए निकाय को प्रशासन के नियंत्रण में लाने को बीजेपी और आम आदमी पार्टी की आपसी लड़ाई ने विफल कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार में डूबी है बीजेपी और आप: अनिल चौधरी

कांग्रेस नेता ने बीजेपी और आप के एक-दूसरे पर पार्षदों के खरीद-फरोख्त के आरोप और भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि बीजेपी ने 15 साल निगम में भ्रष्टाचार किया और केजरीवाल सरकार 8 सालों से दिल्ली की सत्ता हासिल करके भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Mayor Election Live: आप सांसद संजय सिंह का निशाना, कहा- 'हारने के बाद CM-PM भी नहीं बनने देगी BJP'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget