एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने मेयर इलेक्शन के लिए किया नाम का एलान, जानें- किसे मिला मौका?

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी के एमसीडी के डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे. इसके अलावा स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी होंगी.

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने नाम का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) का नाम तय किया है. वहीं डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) होंगे. इसके अलावा स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी होंगी. आपको बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव  3 महीने के लिए हुआ है.

आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद को लेकर पार्टी की पीएसी की बैठक हुई. इस बैठक में मेयर पद के नाम पर मुहर लगा. दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा. इसके लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2022 है. इससे पहले हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 6 जनवरी 2023 को नगर निगम की पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को हाल में मंजूरी दी है. इसके बाद दिल्ली नगर निगम ने कहा था कि एमसीडी के महापौर, उप महापौर और सदन की स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक के 11 बजे होगी.

31 मार्च तक के लिए होगा कार्यकाल
दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार 27 दिसंबर 2022 है. वहीं चुनाव से पहले कभी भी नॉमिनेशन को वापस लिया जा सकता है. दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होगा. एमसीडी में मेयर का कार्यकाल 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक के लिए होता है. इसलिए पहले महापौर का कार्यकाल सिर्फ 31 मार्च तक के लिए होगा. सदन की बैठक मिंटो रोड पर MCD के मुख्यालय, सिविक सेंटर में आयोजित की जाएगी.

एमसीडी की बैठक में 250 पार्षद लेंगे हिस्सा 
एमसीडी की बैठक में 250 पार्षद हिस्सा लेंगे. महापौर का पद ‘रोटेशन’ के आधार पर एक-एक साल के लिए होगा, जिसमें पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित है और दूसरा अनारक्षित वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो भी अनारक्षित श्रेणी में हैं. गौरतलब है कि आप ने 4 दिसंबर, 2022 को हुए MCD चुनावों 134 सीट पर जीत हासिल की थी और BJP के 15 साल के शासन को समाप्त किया.

ये भी पढ़ें- Delhi Crime News: दिल्ली के बाहरी इलाके में बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद पार्क के पास छोड़ गए आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget