एक्सप्लोरर

MCD Standing Committee Election: आज शाम 5 बजे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मिलेंगी मेयर शैली ओबेरॉय, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान हुए हंगामे को लेकर मेयर शैली ओबेरॉय ने कमला मार्केट थाने में शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी पार्षदों ने उनपर जानलेवा हमला किया.

MCD Standing Committee Election: दिल्ली एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव (MCD Standing Committee Election) के बाद शुक्रवार को हुई मतगणना के दौरान बीजेपी और आप पार्षदों में हिंसक झड़प हुई थी. सदन में दोनों पार्टी के पार्षदों में जमकर मारपीट हुई और लात-घूंसे चले थे, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. इस हंगामे के बाद शैली ओबेरॉय (Shelli Oberoi) ने कमला मार्केट थाने में शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी पार्षदों ने उन पर हमला किया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की. अपनी शिकायत पर कार्रवाई को लेकर आज शाम 5 बजे मेयर शैली ओबेरॉय दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगी, इस दौरान उनके साथ आप नेता आतिशी मार्लेन और कई पार्षद भी रहेंगे.

'वे मुझे नहीं बचातीं तो आज तस्वीर कुछ और होती'
इस हंगामे के बाद शैली ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आज का दिन हमारे देश का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन रहा, आज कुर्सी की मर्यादा भी भंग हुई. उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी की शर्तों को मानते हुए फिर से चुनाव कराया, लेकिन बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं. मेरे ऊपर बीजेपी के पार्षदों ने जानलेवा हमला किया. मुझे सदन में तैनात सिविल डिफेंस की महिलाओं ने बताया, यदि वो मुझे न बचाती तो शायद तस्वीर कुछ और होती. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई आपत्ति थी तो वो कोर्ट जा सकते थे, मेयर को मारने और पार्षदों को मारने का क्या मतलब था. उन्होंने आज चुनाव के नजीते नहीं घोषित होने दिये.

 AAP-BJP में शुरू हुआ वीडियो वार
इसी बीच आप ने बीजेपी पार्षदों द्वारा मेयर के ऊपर हमला करने का वीडियो जारी किया है. वहीं बीजेपी ने भी MLA आतिशी (Atishi) की ओर से आप की महिला पार्षद के जरिए बीजेपी पार्षद पर हमला करवाने का वीडियो जारी किया है. वीडियो के माध्यम से दोनों ही पार्टियां इस हंगामे और मारपीट के पीछे एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं.

यह भी पढ़ें: MCD सदन में लात-घूसे के बाद अब शुरू हुआ Video वार, BJP और AAP ने जारी किया फुटेज

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget