एक्सप्लोरर

AAP का MCD मिशन 2027, चुनाव की तैयारियों में जुटे मनीष सिसोदिया ने दिया जीत का मंत्र

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एमसीडी में नेता विपक्ष अंकुश नारंग समेत अपने सभी पार्षदों से मुलाकात करके एक बड़ी बैठक की है.

MCD Mission 2027: आम आदमी पार्टी के हाथों से एमसीडी की सत्ता जाने के बाद पार्टी को एक झटका लगा है. इसके साथ ही बीते दिनों आम आदमी पार्टी के विपक्ष में आने के बाद पार्टी के 15 पार्षदों ने एक साथ पार्टी छोड़कर एक तीसरा फ्रंट बनाने की घोषणा की जिसके बाद पार्टी को कहीं ना कहीं यह डर सता रहा था कि एमसीडी में पार्टी विपक्ष के तौर पर भी कमजोर ना पड़ जाए क्योंकि इससे वापस सत्ता में आने को लेकर रास्ता और कठिन हो जाएगा.

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एमसीडी में नेता विपक्ष अंकुश नारंग समेत अपने सभी पार्षदों से मुलाकात करके एक बड़ी बैठक की है. इस बैठक चर्चा हुई कि कैसे आम आदमी पार्टी 2027 में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी में अभी से मिशन मोड में जुट सकती है. 

बैठक में मनीष सिसोदिया ने एक एक पार्षद से उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना और उसका निवारण कराने का निर्देश दिया. मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने देश में काम की वैकल्पिक राजनीति को बढ़ाया है. हम इस वैकल्पिक राजनीति को न सिर्फ जन-जन तक पहुंचाएंगे, बल्कि इसे और मजबूत करने पर काम करेंगे.

इस अहम बैठक में मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली नगर निगम 2027 चुनाव की तैयारियों का मंत्र दिया. साथ ही मनीष सिसोदिया ने पार्षदों से एक जुट रहकर बीजेपी का सामना करने व दिल्ली की जनता को राहत पहुंचाने का भी निर्देश दिया. मनीष सिसोदिया ने सभी पार्षदों को अपने क्षेत्र मे सक्रिय रहने और जनता के बीच मे रह कर उनकी समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने का निर्देश दिया है. 

बीजेपी सरकार को लेकर मनीष सिसोदिया ने अपने पार्षदों से खुलकर बात की उन्होंने बीजेपी के कामों को असफल बताते हुए अपने पार्षदों से कहा है कि वह अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कारण और बीजेपी सरकार की असफलताओं को भी जनता के बीच लेकर जाएं क्योंकि उनका मिशन निगम में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का है.  उन्होंने पार्षदों से कहा बीजेपी सरकार के बारे में बोलते हुए कहा है कि चार इंजन की सरकार के बाद भी बिजली, साफ पानी, शिक्षा माफिया से दिल्ली के लोग परेशान हैं. 

अरविंद केजरीवाल सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की

आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने परम्परागत राजनीति से अलग हटकर काम की वैकल्पिक राजनीति स्थापित करके दिखाया है. परम्परागत राजनीति करने वाली पार्टियां जाति धर्म मे लोगों को बांट कर सत्ता का सुख भोगती हैं, लेकिन इससे जनता का भला नहीं होता है. जबकि काम की राजनीति में जनता का हित सर्वोपरि है.

मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज केजरीवाल सरकार में फ्री शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं की बस यात्रा समेत अन्य जनहितकारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में हो रही है. हमें काम की वैकल्पिक राजनीति को जन जन तक पहुंचाना है ताकि दूसरी पार्टियां भी जाति धर्म की राजनीति को छोड़ काम की राजनीति करने के लिए बाध्य हो.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China-Taiwan Tension: ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वीडियोज

Border 2 Trailer Review: जंग का एलान, सनी देओल की Entry & Full On देशभक्ति
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : जीत पाते ही जमकर झूमें कार्यकर्ता, खेली होली ! | Mumbai
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : Mumbai में Shivsena - BJP के बीच जोरदार टक्कर !
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results:BMC में VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें,जानिए कौन आगे
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : बस खुलने वाली है चुनाव की पेटी ! । Shivsena । BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
China-Taiwan Tension: ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
सेंसर वाली एलईडी लाइट लगाने से कितनी होती है बचत, नॉर्मल बल्ब से कितने यूनिट कम होती है खर्च?
सेंसर वाली एलईडी लाइट लगाने से कितनी होती है बचत, नॉर्मल बल्ब से कितने यूनिट कम होती है खर्च?
सर्दियों में कब और किस वक्त खानी चाहिए मूली, जानें डाइजेशन सिस्टम को कैसे करती है मजबूत?
सर्दियों में कब और किस वक्त खानी चाहिए मूली, जानें डाइजेशन सिस्टम को कैसे करती है मजबूत?
Ex से अच्छा कोई नहीं काटता... कॉम्पिटिशन में उड़ाई Ex-Girlfriend के फोटो वाली पतंग, काट डाले 200 पेंच
Ex से अच्छा कोई नहीं काटता... कॉम्पिटिशन में उड़ाई Ex-Girlfriend के फोटो वाली पतंग, काट डाले 200 पेंच
Embed widget