एक्सप्लोरर

'CAG रिपोर्ट से खुली भ्रष्टाचार की पोल, आतिशी की बयानबाजी राजनीतिक हताशा', वीरेंद्र सचदेवा का निशाना

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आप भ्रामक बयानबाजी कर रही है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि महिला समृद्धि योजना पर आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी और उनके सहयोगियों की रोज़ाना की बयानबाज़ी उनकी राजनीतिक हताशा को दिखाती है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता यह अच्छी तरह जानते हैं कि कैग (CAG) की दो रिपोर्टें सामने आई हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी साथियों की कथित भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है. ये रिपोर्ट इतनी गंभीर हैं कि इनके आधार पर अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को लंबी जेल की सजा हो सकती है. इसी डर से आम आदमी पार्टी के नेता जनता का ध्यान भटकाने के लिए महिला समृद्धि योजना पर नौटंकी और भ्रामक बयानबाज़ी कर रहे हैं.

आतिशी का पत्राचार केवल राजनीतिक दिखावा- सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी द्वारा इस योजना को लेकर किया जा रहा पत्राचार केवल राजनीतिक दिखावा है. अगर वह वास्तव में महिलाओं की चिंता करती हैं, तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनकी ही पार्टी की पंजाब सरकार, जो 37 महीनों से सत्ता में है, अभी तक महिलाओं को वादा किया गया सम्मान भत्ता क्यों नहीं दे पाई?

क्या है महिला समृद्धि योजना?

महिला समृद्धि योजना के तहत बीजेपी ने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने के ऐलान किया था. बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और महिला समृद्धि योजना को जल्द ही लागू किया जाएगा. बीजेपी का कहना है कि दिल्ली और पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

सूत्रों की मानें तो जिन महिलाओं की वार्षिक आय ढाई लाख से काम है उनको महिला समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा. जो महिला सरकारी नौकरी में होगी या इनकम टैक्स भर रही होंगी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जिन महिलाओं को पेंशन मिल रही होगी उनको भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. 

दिल्ली दंगे में कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को मिली जमानत, इस वजह से मिली बेल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget