एक्सप्लोरर

नोएडा के DLF मॉल में खुलेगा Madame Tussauds, लोग पसंदीदा हस्तियों के साथ ले सकेंगे सेल्फी

Noida News: मैडम तुसाद (Madame Tussauds) को नोएडा के डीएलएफ मॉल (DLF Mall) में शुरू किया जा रहा है. फिलहाल, इसमें 50 वैक्स स्टेच्यू लगाए जाएंगे जिनमें कई हस्तियां शामिल होंगी.

Madame Tussauds Noida DLF Mall: दुनिया भर में सबसे बड़े मोम के स्टेच्यू बनाने वाले मैडम तुसाद को अब नोएडा के डीएलएफ मॉल (DLF Mall) में शुरू किया जा रहा है. जहां आप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan), क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे सितारों को देख सकेंगे और उनके साथ सेल्फी ले सकेंगे. मैडम तुसाद (Madame Tussauds) का इतिहास 200 साल पुराना है और अब ये अपना एक सेंटर नोएडा (Noida) में खोलने जा रहे हैं. इससे पहले एक सेंटर दिल्ली (Delhi) के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में खोला गया था जो कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया. डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खुलने जा रहे इस आकर्षण के केंद्र को मैडम तुसाद इंडिया के रूप में जाना जाएगा और लोग अपनी पसंदीदा हस्तियों को 360 सेट और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से देख सकेंगे. यहां फिलहाल खेल, मनोरंजन, इतिहास और संगीत के क्षेत्र से प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के 50 स्टेच्यू दिखाए जाएंगे.

लोगों ने खूब सराहा
भारत में मैडम तुसाद की वापसी पर मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक अंशुल जैन (Anshul Jain) ने कहा कि दिल्ली में मैडम तुसाद को लोगों ने खूब सराहा. 2020 में कोरोना महामारी ने पूरे मनोरंजन उद्योग को झटका दिया. भारत (India) में मैडम तुसाद ने महामारी के दौर का सामना किया और अब हम पहले से ज्यादा एंटरटेनमेंट के साथ तैयार है.
 
चौथी मंजिल पर होगा मैडम तुसाद
अंशुल जैन ने बताया की डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया की चौथी मंजिल पर 16,000 स्क्वायर फीट एरिया में इसे बनाया जाएगा और उम्मीद है की ये जून के शुरुआत में लॉन्च हो जाएगा. फिलहाल इसमें 50 वैक्स स्टेच्यू लगाए जाएंगे जिनमें कई हस्तियां शामिल होंगी जैसे राजनेता, अभिनेता, सेलिब्रिटी या फिर वो लोग जिन्होंने मनोरंजन जगत, खेल या संगीत जगत में अपना नाम किया हो. लोग यहां आकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाषण देते हुए फोटो खिंचवा सकेंगे वहीं वो विराट कोहली के साथ या सचिन तेंदुलकर के बल्ले के जादू को भी देख सकेंगे. इतना ही नहीं कई फिल्मी कलाकारों के स्टेच्यू भी यहां लगे होंगे, बच्चे भी अपने पसंदीदा कार्टून्स को देखकर उनके साथ सेल्फी ले सकेंगे.


नोएडा के DLF मॉल में खुलेगा Madame Tussauds, लोग पसंदीदा हस्तियों के साथ ले सकेंगे सेल्फी

एंट्री की लगेगी फीस
बता दें कि, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खुलने वाले मैडम तुसाद में एंट्री फीस भी लगेगी लेकिन ये अभी तय नहीं की गई है. यहां एंट्री की कोई समय सीमा नहीं होगी यानी जब तक मॉल खुला होगा लोग आकर अपनी पसंदीदा हस्तियों को देख सकेंगे और सेल्फी ले सकेंगे. वहीं, मैडम तुसाद में बनाए जाने वाले स्टेच्यू के बारे में बताते हुए अंशुल जैन ने कहा की मैडम तुसाद में हर स्टेच्यू  प्रसिद्ध मैरी तुसाद के समान तकनीकों का उपयोग करके बनाया जाता है. एक स्टेच्यू बनाने में काम से काम 12 हफ्ते यानी 3 महीने का वक्त लगता है. उस दौरान 500 सटीक शरीर माप का दस्तावेजीकरण करते हैं, स्ट्रैंड के जरिए असली बालों को लगाया जाता है, त्वचा की टोन बनाने के लिए पेंट की अनगिनत परतें लगाई जाती हैं, इसके अलावा एक स्टेच्यू पर काफी काम किया जाता है.

ये भी पढ़ें: 

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट को UIDAI का जवाब, आधार की बायोमेट्रिक जानकारी किसी के साथ नहीं होगी शेयर

Tajinder Bagga Arrest: तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने रोका काफिला, 10 प्वाइंट्स में जानें अब तक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget