एक्सप्लोरर

Greater Noida में जमीन खरीदने के लिए ढीली करनी पड़ेगी जेब, जानिए क्या हैं नए रेट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने ग्रेटर नोएडा ने जमीन के आवंटन की दरों को बढ़ा दिया है. जमीनों के स्लैब में बदलाव किया गया है. 

Greater Noida Land Rates: अगर आप भी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जमीन (Land) खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है क्योंकि अब ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदना पहने से महंगा हो गया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने ग्रेटर नोएडा ने जमीन के आवंटन की दरों को बढ़ा दिया है. इससे पहले प्राधिकरण ने किसानों को भूमि अधिग्रहण में दिए जाने वाला मुआवजा बढ़ाया था, अब जमीन के दरों में इजाफा किया गया है. ग्रेटर नोएडा में अब जमीन आवंटित करने की 4 कैटेगरी होंगी. जमीन की दरों को बढ़ाने को लेकर प्राधिकरण का कहना है की शहर में रखरखाव का काम बढ़ाया गया है जिसमे खर्च बढ़ गया है इसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

काफी समय से दरों में नहीं हुआ था इजाफा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सालाना बजट पेश करने वाली अपने 73वीं बोर्ड बैठक में साल 2022-23 के लिए संपत्ति की नई दरें तय की हैं, जिसमे इंडस्ट्रियल, इंस्टीट्यूशनल और आईटी से जुड़े जमीनों के जो पहले स्लैब थे उनमें बदलाव किया गया है. जमीन की दरों को बढ़ाए जाने को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया की प्राधिकरण ने काफी समय से ग्रेटर नोएडा में जमीन आवंटन की दरों को नहीं बढ़ाया था, लेकिन शहर के रखरखाव का खर्च पहले से काफी ज्यादा हो गया है. एनसीआर क्षेत्र में होने की वजह से यहां जमीन की मांग काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा औद्योगिक और आईटी का हब बन गया है इसलिए इसे देखते हुए प्राधिकरण ने तय किया कि जमीन के आवंटन दरों को बदल दिया जाए.

अब क्या होंगे नए रेट
ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में अब तक औद्योगिक भूखंड 6 स्लैब में बंटे हुए थे जिसे अब 3 स्लैब में बना दिया गया है. यानी अब औद्योगिक भूखंड ए, बी और सी स्लैब के अंतर्गत मिलेगा, वहीं इंडस्ट्री एरिया में बन रहे नए सेक्टर अब डी श्रेणी में आएंगे, जिसकी वजह से इस हिस्से में लोग निवेश करेंगे. वहीं अगर बात इंस्टीट्यूशनल और आईटी भूखंड की करें तो इसे भी 6 श्रेणी से हटाकर 3 श्रेणी में डाल दिया गया है, अगर ए, बी, सी  और डी स्लैब दरों की बात करें तो फिलहाल ए स्लैब में 33,330 रुपए वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन मिल रही है जो अब बढ़कर 39 हजार हो जाएगी वहीं, बी स्लैब में 31,250 रुपए प्रति वर्ग मीटर को 36 हजार रुपए वर्ग मीटर कर दिया गया है, सी स्लैब की कीमत 27,088 से बढ़ कर 34 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर हो गई है और डी स्लैब में भी लगभग 5 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर का इजाफा हुआ है, क्योंकि इस स्लैब में 24,060 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर को बढ़ाकर 29 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Delhi Schools: दिल्ली की झुलसती गर्मी से बच्चे हुए बेहाल, अभिभावकों ने लगाई स्कूलों से ये गुहार

Delhi Rain Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट, धूल भरी आंधी चलने के हैं आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget