एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: इस्कॉन मंदिर में 19 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, मंदिरों में इस तरह से हो रही है कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी

Delhi News: इस्कॉन मंदिर में इस बार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस बार भगवान कृष्ण की पोशाक वृंदावन के कारीगरों ने खास तौर पर राधा पार्थसारथी के कपड़े और गहने बनाए हैं.

Krishna Janmashtami 2022: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां धूमघाम से हो रही  हैं. इस्कॉन मंदिर में इस बार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस बार भगवान कृष्ण की पोशाक वृंदावन के कारीगरों ने खास तौर पर राधा पार्थसारथी के कपड़े और गहने बनाए हैं. दिल्ली में कहीं भगवान का दरबार थाइलैंड के फूलों से सजेगा, तो कहीं 2100 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. कान्हा को सोने और रत्न जड़ित मुकुट भी पहनाया जाएगा. कान्हा को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भगवान को भोग लगेगा. 

जानें आरती का समय
इस्कॉन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4:30 बजे मंगल आरती होगी. 7:30 जे दर्शन आरती होगी. वहीं मंदिर दिनभर खुला रहेगा. रात 12 बजे से महाभिषेक शुरू होगा और साढ़े 12 बजे महाआरती होगी. दिनभर भजन-कीर्तन और कृष्ण की लीला प्रस्तुत की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा 500 निजी सुरक्षा कर्मी और 2500 सेवक सेवा करेंगे. 180 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.

इन मंदिरों में हो रही तैयारी
कृष्ण जन्माष्टमी राजधानी के सभी मंदिरों में 19 अगस्त को भारी उत्साह से मनाई जाएगी. इसके लिए सभी जगह भव्य स्तर पर तैयारियां की गई हैं. बद्री भगत झंडेवाला मंदिर, झंडेवालान के ट्रस्टी रवींद्र गोयल के बताया कि बांके बिहारी का भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा जो कृष्ण भगवान की छठी 24 अगस्त तक रहेगा. आद्यकात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर के कमल किशोर भाटिया ने बताया कि फूलों और लाईट की भव्य सजावट की गई है.

इन जगहों पर धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी
वृंदावन के कण-कण में कृष्ण विराजमान हैं, ऐसा माना जाता है. मथुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर यह वही जगह है, जहां भगवान श्रीकृष्ण बड़े हुए, गोपियों के साथ रासलीला की, राधा रानी से प्रेम किया. यहां का जन्मोत्सव सबसे भव्य माना जाता है. वृंदावन में 10  दिन पहले से ही जन्माष्टमी का त्योहार शुरू हो जाता है. यहां निधि वन, रंगनाथजी मंदिर, राधारमण मंदिर और इस्कॉन मंदिर यहां से सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से हैं.

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की जन्माष्टमी दिव्य होती है. यहां दो भाग में जन्मोत्सव मनाया जाता है. झूलनोत्सव और घाट. झूलनोत्सव में मथुरा के लोग अपने घरों में झूला लगाते हैं. उस झूले में कृष्ण की मूर्तियां रखते हैं. सुबह-सुबह दूध, दही, शहद और घी से मूर्ति को स्नान कराया जाता है. नए कपड़े और गहने पहनाए जाते हैं. दूसरी प्रथा घाट में शहर के सभी मंदिरों को एक ही रंग से सजाया जाता है. कृष्ण के जन्म के समय इन मंदिरों में एक साथ पूजा की जाती है. 

इसे भी पढ़ें:

Delhi: सीएम केजरीवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

Delhi Corona Cases: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पतालों में भर्ती होने वाले की संख्या भी दोगुना हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार फिर गर्मी से राहत नहीं
तंत्र विद्या के नाम पर करते थे ठगी, महिला के नाम पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, दो शातिर गिरफ्तार
तंत्र विद्या के नाम पर करते थे ठगी, महिला के नाम पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, दो शातिर गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र कर बोले अवध ओझा का बड़ा बयान, 'आखिरकार...'
कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र कर बोले अवध ओझा का बड़ा बयान, 'आखिरकार...'
Delhi News: सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली में 24 मई को कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक दबाव, जाने क्यों?
सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली में 24 मई को कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक दबाव, जाने क्यों?

वीडियोज

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल दाम सुन सुबह-सुबह लोगों को लगा बड़ा झटका | New Rate |
Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
'अगर ग्रीन कार्ड चाहिए तो...', अमेरिका ने कर दिया बड़ा बदलाव, ट्रंप प्रशासन ने रखी ऐसी शर्त हैरान रह गए लोग!
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार
दिल्ली में अगले 6 दिनों तक लू के हालात, आज तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार फिर गर्मी से राहत नहीं
IPL 2026 Qualifier-1 Date, Teams, Venue: क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Qualifier-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
Karuppu BO Day 8: 'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' के आने से 'करुप्पु' की कमाई को झटका, लेकिन 8वें दिन वर्ल्डवाइड बना दिया ये रिकॉर्ड
ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ
ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
ऋषिकेश होटल में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, फरीदाबाद के 22 पत्रकार घायल, कई की हालत गंभीर
Embed widget