एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली में डॉक्टर्स का कैंडल मार्च, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Kashmir Terror Attack: देशभर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर रोष है. इस बीच दिल्ली में जंतर मंतर पर कैंडल मार्च निकाला गया.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. इस घटना को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार (24 अप्रैल) को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया.

नर्सिंग स्टाफ समेत कई लोगों ने की शिरकत

कैंडल मार्च में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ समेत कई लोगों ने शिरकत की. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

'कड़ी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए'

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत मेडिकल सुपरिटेंडेंट अजय शुक्ला ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है, क्योंकि जिनको मारा गया है, उनकी कोई गलती नहीं है. देश में अमन-चैन का माहौल है, लेकिन इस तरह की घटना निंदनीय है. मैं प्रधानमंत्री मोदी की बात से पूरी तरह सहमत हूं, जो लोग ऐसी हरकतें करते हैं, उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए. जब तक ऐसा नहीं होगा, वे सही और गलत को नहीं समझ पाएंगे.

'पड़ोसी देश की सोची समझी राजनीति का हिस्सा'

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट अनुज कुमार झा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में कई लोग मारे गए और वे किसी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े लोग नहीं थे. वे सभी लोग वहां छुट्टियां बिताने गए थे, मगर यह हमला हमारे पड़ोसी देश की सोची समझी राजनीति का हिस्सा है. इस दुख की घड़ी में हम मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं, इसलिए आज कैंडल मार्च में हिस्सा लिया है.

उन्होंने आगे कहा, हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई दूसरी घटना घटित न हो. हमें सरकार पर भरोसा है कि वह आतंकियों को सबक सिखाएगी.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में दो सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं. दोनों अपने-अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जम्मू-कश्मीर गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget