एक्सप्लोरर

दिल्ली का राजपथ अब होगा 'कर्तव्यपथ', NDMC की बैठक में प्रस्ताव पास, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

NDMC में राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ रखने का प्रस्ताव पास हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी, गुरुवार को कर्तव्य पथ का नामकरण और उद्घाटन करेंगे

Kartvya Path News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू क्षेत्र में आने वाले  राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ रखने का प्रस्ताव पास हो गया. यह प्रस्ताव, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की एक बैठक में पास हुआ. पीएम नरेंद्र मोदी, गुरुवार को कर्तव्य पथ का नामकरण और उद्घाटन करेंगे.

केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस बाबत कहा कि आज की बैठक ऐतिहासिक थी, स्पेशल मीटिंग थी. फैसला सर्वसम्मति से पारित हुआ. राजपथ का नाम पहले किंग्सवे था. हमें गुलामी की हर निशानी को बदलना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आठ सितंबर की शाम को पूरे क्षेत्र का उद्घाटन करेंगे, जिसका सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत पुनरुद्धार किया गया है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ करने के संबंध में सात सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई थी और प्रस्ताव को परिषद के समक्ष रखा गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा.’’ ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे कहा जाता था.

Cracker Ban in Delhi: दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लिया बड़ा फैसला, गोपाल राय ने दी ये अहम जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में औपनिवेशिक सोच दर्शाने वाले प्रतीकों को समाप्त करने पर जोर दिया था. सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक अगले 25 वर्ष में सभी लोगों के अपने कर्तव्य निभाने के महत्व पर जोर दिया है और ‘कर्तव्यपथ’ नाम में इस भावना को देखा जा सकता है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इससे पहले भी अनेक मार्गों के नाम बदलकर जन-केंद्रित नाम रखे. साल 2015 में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया, जहां प्रधानमंत्री आवास है. साल 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया गया. साल 2017 में डलहौजी रोड का नाम दाराशिकोह रोड कर दिया गया. अकबर रोड का नाम बदलने के भी अनेक प्रस्ताव आये हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

 

Delhi Pollution News: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर गोपाल राय ने की बैठक, 30 विभागों को मिला अलग-अलग टास्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget