एक्सप्लोरर

दिल्ली के जहांगीरपुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुरादाबाद से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में बॉबी सिंह की हत्या का खुलासा किया है. विशाल और कुलदीप उर्फ टन्नू को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है.

Jahangir Puri Murder Case: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में  युवक की चाकू मारकर मर्डर करने के सनसनीखेज मामले का दिल्ली पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने घटना के बाद फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशाल और कुलदीप उर्फ टन्नू के रूप में हुई है. दोनों आरोपी पीड़ित युवक बॉबी सिंह उर्फ पीयूष की नृशंस मर्डर में शामिल थे.

घटना और फिर पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह बड़ी वारदात 17 जून की शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई थी. जब 18 साल के बॉबी सिंह को गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने बीजेआरएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बॉबी के शरीर पर चाकू से कई घाव किए गए थे. अगले दिन थाना जहांगीरपुरी में हत्या का मामला दर्ज हुआ. जिसके बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई. 

दिल्ली पुलिस ने बताई हत्या की मुख्य वजह

दिल्ली पुलिस की अहम जांच में पता चला कि मृतक और कुछ स्थानीय युवकों किशन, सन्नाटा उर्फ यशू, सुरेश कुमार उर्फ अप्पू, विशाल और कुलदीप के बीच स्कूटी तेज चलाने को लेकर पुराना विवाद था. घटना वाले दिन सभी ने मामले को सुलझाने के लिए बातचीत करने का दिखावा किया लेकिन बहस ने मारपीट रूप ले लिया. पहले किशन को थप्पड़ मारा गया फिर सभी ने मिलकर बॉबी की पिटाई की और बाद में विशाल और सन्नाटा ने चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली.

पुलिस ने फरार आरोपियों को किया अरेस्ट

इस घटना को अंजाम देने में बाद आरोपी फरार हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने तकनीकी और अपनी खुफिया सूचनाओं के आधार पर दोनों आरोपियों की लोकेशन मुरादाबाद में ट्रेस की. पुलिस टीम ने महारानी गेस्ट हाउस, आर्य नगर, मुरादाबाद के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया.

आरोपी युवकों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक विशाल ने 8वीं तक पढ़ाई की थी और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़कर छोटा-मोटा काम करने लगा. वह पहले भी मर्डर के प्रयास के मामले में पकड़ा जा चुका है. कुलदीप उर्फ टन्नू ने 10वीं तक पढ़ाई की थी और CCTV इंस्टॉलेशन का काम करता था. वह शराब की लत और गलत संगत के कारण अपराध की दुनिया में फंसता गया.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के वसंत कुंज के नीचे 1550 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य पूरा, फेज़-IV में अब तक कितना हुआ काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget