एक्सप्लोरर

IRCTC: आईआरसीटीसी ने 124891 पर्सनल यूजर आईडी को किया ब्लॉक, वजह जानकर रह जाएंगे दंग 

Indian Railway: टिकटों की कालाबाजारी रोकने में पूरी तरह से विफल आईआरसीटीसी और आरपीएफ की टीम अब एक्शन मोड में आ गई है.

Delhi News: कुछ ही दिनों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. हर साल इन छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ कहीं न कहीं घूमने के लिए निकलते हैं. उनमें से ज्यादातर की यात्रा का माध्यम ट्रेन ही होता है. इसलिए लोग पहले से अपनी छुट्टियों में यात्रा की योजना बना कर ट्रेन की टिकट बुक करा लेते हैं. जो ऐसा नहीं कर पाते हैं वो ऐन मौके पर टिकट की मारामारी और कालाबाजारी के शिकार होते हैं. इसी मौके का फायदा उठाकर टिकट के दलाल पहले से ही टिकटों की बुकिंग कर लेते हैं, जिससे वो समय पर मोटा मुनाफा कमा सकें. 

एक तो यात्रियों की बढ़ी भीड़ के कारण ज्यादातर लोग ट्रेन में कन्फर्म टिकट लेने से वंचित हो जाते हैं. रही-सही कसर टिकट के दलाल पूरी कर देते हैं, जो अनुचित तरीकों से टिकटों की बुकिंग कराकर रख लेते हैं. इन्हीं दलालों पर शिकंजा कसने और टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए आईआरसीटीसी और आरपीएफ की टीम एक्शन मोड में आ गई है. इस योजना के तहत आईआरसीटीसी ने मार्च में 1,24,891 पर्सनल यूजर आईडी को ब्लॉक कर दिया है.

यहां के आईडी सबसे ज्यादा

बताया जा रहा है कि इन आईडी के जरिए नियम से अधिक टिकट की बुकिंग कर कालाबाजारी की जा रही थी. वहीं, टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए दिल्ली मंडल की आरपीएफ ने कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 65 केस दर्ज किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा टिकट की कालाबाजारी के मामले गाजियाबाद, फरीदाबाद और आदर्श नगर में मिल रहे हैं. आईआरसीटीसी के मुताबिक, टिकटों की दलाली को रोकने के लिए इंटरनेट टिकटिंग एंट्री फ्रॉड टीम का गठन किया गया है, जो तत्काल टिकट बुकिंग पर रोजाना निगरानी कर के संदिग्ध लॉगिन के आईपी को ब्लॉक कर रही है. इसके जरिए मार्च में 1,24,891 पर्सनल यूजर आईडी को ब्लॉक किया गया है. इसके साथ ही, तत्काल अवधि के दौरान पहले सेकंड में टिकट बुक करने वाले यूजर्स पर नजर रखी जा रही है. साथ ही, उनका डेटा भी इकट्ठा किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, पर्सनल यूजर आईडी के जरिए एक महीने में तत्काल बुकिंग के लिए मात्र 6 टिकट करने के नियम हैं.

65 केस आये सामने

दलालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दिल्ली मंडल आरपीएफ के अधिकारियों ने अलग-अलग रेलवे स्टेशन के लिए टीम बनाई है, जिसने स्टेशन के आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया है. सीनियर डीएससी प्रियंका शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 65 केस पकड़ में आए हैं. आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. महीने भर गुप्त तरीके से चलाए गए इस अभियान के दौरान आरपीएफ के जवानों ने गुपचुप तरीके से टिकटों की कालाबाजारी करने वालों की निगरानी कर उन्हें पकड़ने में कमायाबी पाई है. अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के पास कई नाम से यूजर आईडी मिले हैं.

दलाल ऐसे देते हैं कालाबाजारी को अंजाम

आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि टिकटों की कालाबाजारी करने वाले अलग-अलग नाम से यूजर आईडी बनाई है. यह खेल तत्काल टिकट में ही हो रहा है. दरअसल, नियम यह है कि आईआरसीटीसी के एजेंट के लिए तत्काल टिकट विंडो 11 बजकर 15 मिनट पर  खुलती है. जबकि एक पर्सनल आईडी के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग 11 बजे ही शुरू हो जाती है. इसका फायदा उठाकर दलाल टिकटों की कालाबाजारी करते हैं.

यह भी पढ़ें: Watch: दिल्ली में शख्स को कार की बोनट 1 KM तक घसीटा, पुलिस ने किया पीछा तो रोकी गाड़ी और फिर...

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget