एक्सप्लोरर

PM मोदी ने अपने भाषण में RSS को सराहा, संदीप दीक्षित बोले, 'फर्जी संस्था है, आज तक रजिस्टर नहीं'

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर संदीप दीक्षित ने कहा कि जो संस्था 100 सालों में रजिस्टर नहीं हुई, उसका कौन सा 100 सालवां उत्सव मनाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरा होने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस संगठन की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर देश गर्व करता है. अब इस पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरएसएस को फर्जी संगठन बताया.

फर्जी संस्था, फर्जी अकाउंट चला रहे- संदीप दीक्षित

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में शुक्रवार (15 अगस्त) को संदीप दीक्षित ने कहा, "RSS का रिजस्ट्रेशन क्या है. बैंक अकाउंट क्या है? ये तो हैं नहीं तो संस्था कौन सी हो गई? फर्जी संस्था चल रही है. फर्जी नाम से चल रही है. फर्जी अकाउंट चला रहे हो. ये भी तो बताओ कि 100 साल में आपके लोगों को पैसे कहां से मिले? आप कहते हो कि आप देश सेवा करते हो तो उसकी धन-संपत्ति कहां से आती है. कुछ तो पता चले. ये तो हमें आज तक पता नहीं चला. जो 100 सालों में रजिस्टर तक नहीं हो पाई, उसका कौन सा 100 सालवां उत्सव मनाएंगे ये तो मुझे नहीं पता."

GST पर पीएम मोदी के ऐलान पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने भाषण में GST का भी जिक्र किया. उन्होंने घोषणा की कि दिवाली तक जीएसटी की दरें काफी कम हो जाएंगी जिससे आम आदमी और एमएसएमई को फायदा होगा. इस पर संदीप दीक्षित ने कहा, "डर लगता है. जब भी प्रधानंमत्री किसी चीज का बदलाव करते हैं, हालात बद से बदतर हो जाती है. मैं तो आशा करूंगा कि कोई बदलाव न करें. इनके तमाम बदलाव देश ने देख लिए हैं." 

खरगे-राहुल के लाल किला न जाने पर क्या बोले?

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के लाल किले के कार्यक्रम में न जाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, "हमने पिछली बार देखा कि राहुल गांधी को तीसरी या चौथी लाइन में बैठाया था. वहां मिनिस्टर ऑफ स्टेट्स भी नहीं बैठते हैं. आप अपनी तरफ से प्रोटोकॉल में किसी को असम्मान दें, किसी को जानबूझकर ऐसा बिठाकर दिखाना चाहें कि आप उस व्यक्ति पर अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं तो ज्यादा बेहतर है कि घर से ही उनका भाषण सुनें."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटना वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget