एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: आजादी के दिन फिर गुलजार हुआ भलस्वा झील, सैलानियों ने बोटिंग का उठाया लुत्फ, खिले चेहरे

Bhalswa Lake: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भलस्वा झील (Bhalswa Lake) में आये सैलानियों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया. इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी.


Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक भलस्वा झील समय के साथ पर्यटक स्थल में तब्दील हो गया. अब यहां सैलानी खूबसूरती को निहारने के साथ बोटिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं, लेकिन हाल ही यमुना नदी में आई बाढ़ की मार इस झील पर भी पड़ा है. भलस्वा झील पर बनाये गए इस बोट क्लब में जगह-जगह पानी भर गया था. नतीजन महीने भर तक यह बोट क्लब बंद रहा, जिससे सैलानियों को थोड़ी निराशा भी हुई थी. महीने भर बाद यह बोट क्लब के फिर से शुरू होने से सैलानियों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी हैं. 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भलस्वा झील में बोटिंग फिर से शुरू हो गया है. मंगलवार को यहां आये सैलानियों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया और इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी. दसअसल, महीने भर पहले यमुना के जल स्तर के बढ़ने और फिर नालों के बैक मारने की वजह से झील के चारों तरफ पानी भर गया था. जिस वजह से पर्यटन विभाग ने इसे बंद कर दिया था. हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली पर्यटन विभाग ने मिट्टी भरकर इस बोट क्लब को फिर से शुरू करने लायक बनाया. 

आजादी के दिन बोटिंग का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का जश्न मनाने के लिए घर से बाहर घूमने के लिए निकले लोगों को बोटिंग शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं थी. फिर भी जब यहां से गुजरते वक्त उनकी नजर यहां हो रही चहलकदमी और बोटिंग पर पड़ी तो वे खुद को यहां आने से रोक नहीं पाए. अपने परिवार के साथ बोटिंग करने पहुंचे सैलानी रमेश ने बताया कि उन्हें इसके खुले होने ही उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने देखा कि यह खुला हुआ है तो वे परिवार के साथ आजादी के जश्न के मौके पर इस झील और सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने यहां आ गए. वहीं, उनके साथ आईं उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि यहां आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है. वे चाहती हैं कि ये हमेशा ही खुला रहे और लोग यहां आकर बोटिंग और झील की खूबसूरती का आनंद ले सकें.

यह भी पढ़ें:  Independence Day 2023: दिल्ली में फ्री सुविधाओं पर सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गिनाई दिल्ली सरकार की 3 प्राथमिकताएं

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget