एक्सप्लोरर

Haryana News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांगी सामूहिक आत्महत्या की ‘अनुमति’, जानें पूरा मामला

Manesar: किसान 70 दिन से अधिक समय से सरकार से यह मांग करते हुए प्रदर्शन रहे हैं कि या तो वह भूमि अधिग्रहण को रोकें या फिर उन्हें मौजूदा बाजार दर पर मुआवजा दिया जाए.

Haryana News: हरियाणा के मानेसर (Manesar) क्षेत्र में 1,810 एकड़ भूमि के अधिग्रहण (Land Acquisition) के खिलाफ प्रदर्शन (Protest) कर रहे किसानों ने बुधवार को सरकार से सामूहिक आत्महत्या (Mass Suicide) की ‘अनुमति’ मांगी. किसानों ने सामूहिक आत्महत्या की अनुमति के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव (Deputy Commissioner Nishant Kumar Yadav) को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले उन्होंने राजीव चौक से फ्लैग मार्च करके मिनी सचिवालय को घेर लिया.

क्या है किसानों की मांग
किसान 70 दिन से अधिक समय से सरकार से यह मांग करते हुए प्रदर्शन रहे हैं कि या तो वह भूमि अधिग्रहण को रोकें या फिर उन्हें मौजूदा बाजार दर पर मुआवजा दिया जाए. किसान समिति के सदस्यों ने 25 गांवों में सत्तारूढ़ बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के सभी नेताओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है. किसानों ने कहा है कि वे उन्हें अपने गांवों में प्रवेश नहीं करने देंगे.

सीएम के प्रस्ताव को किसानों ने किया खारिज
उपायुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार को उनकी मांगों से अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद वे मानेसर में अपने विरोध प्रदर्शन स्थल पर लौट आए. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो दिन पहले चंडीगढ़ में किसानों को बातचीत के लिए बुलाया था. हालांकि, उनके प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया था.

किसान बोले- जमीन गई तो जान दे देंगे
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कासन, खोह, कुकदौला और सहरावां गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए साल 2010 में नोटिस जारी किए थे. किसान नेता रोशन लाल ने कहा, “सरकार अंधी हो गई है और किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है... किसान किसी भी हाल में सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा नहीं लेंगे और अगर वे हमारी जमीन लेते हैं तो हम इसके लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं.” एक अन्य किसान नेता रोहताश यादव ने कहा, “हमने अपने 25 गांवों में बीजेपी और जजपा के सभी नेताओं का बहिष्कार किया है. किसान किसी भी हालत में अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे.”

यह भी पढ़ें:

Sonali Phogat Case: मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हरियाणा के हिसार पहुंचेगी Goa Police

Haryana News: हरियाणा सरकार ने कैदियों के खाने का समय बदला, अब जेल में रात 7-8 बजे मिलेगा खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget