एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: गुरुग्राम में दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत स्थिर

Gurugram News: इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि जिसे गोली लगी है वह एक शराब माफिया है और इसे संभवत: शराब माफियाओं ने ही गोली मारी है. पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयान के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा.

Gurugram News: दिल्ली (Delhi) से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. बीती रात शराब तस्करों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर दी. यह घटना गुरुग्राम के अर्जुन नगर की गली नंबर 5 की है. 34 वर्षीय नितिन उर्फ मुरली पंजाबी (Nitin Aka Murli Punjabi) नाम का युवक खाना खाने के बाद गली में टहलने के लिए निकला था तभी 2 स्कूटी पर आए अज्ञात बदमाशों ने मुरली पंजाबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद मुरली पंजाबी घर की तरफ भागा और घर की चौखट में गिर गया. घायल मुरली को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है.

शराब माफियाओं ने दिया घटना को अंजाम

गुरुग्राम पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि नितिन एक शराब माफिया है और शराब कारोबारियों ने ही नितिन को गोली मारी है. एसीपी वेस्ट मनोज कुमार ने कहा कि नितिन को 4 से 5 गोलियां लगी हैं, हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर है. जब उनसे तस्करों द्वारा गोली मारने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है नितिन के बयान के बाद ही सारी तस्वीर साफ होगी.

गुरुग्राम में खुद वर्दीधारी भी सुरक्षित नहीं
गुरुग्राम में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. एक दिन पहले भोंडसी थाना क्षेत्र के रिठौज गांव में एक अस्पताल में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने पीसीआर में तैनात तीन जिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और पीसीआर को भी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: दशहरे पर दिल्ली की एयर क्वालिटी पहुंची ‘पुअर’ कैटेगरी में, इन कारणों से बिगड़ी वायु गुणवत्ता

Delhi Weather: दिल्ली में आज हुई हल्की बारिश से बदला मौसम, पॉल्यूशन का स्तर भी हुआ कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget