एक्सप्लोरर

एक सेल्सगर्ल तो दूसरी सरकारी दफ्तर में कामकाजी, चोरी के मामले में 9 साल बाद हुई गिरफ्तारी

Delhi News: साल 2014 में दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से 76,000 रुपये चोरी हुए थे. इसी मामले में पुलिस ने दो बहनों को गिरफ्तार किया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 9 साल बाद एक पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहीं दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है. इन बहनों ने न सिर्फ अपने ही घर में हाथ साफ किया, बल्कि अदालत से भी बचने के लिए पूरी जिंदगी ही बदल डाली. एक सरकारी दफ्तर में MTS बन गई तो दूसरी किराना दुकान पर सेल्सगर्ल, लेकिन कानून के लंबे हाथों से कब तक बचतीं. 

कहानी की शुरुआत, जब भरोसे का कत्ल हुआ

साल 2014 दक्षिण पूर्व दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के घर से 76,000 रुपये चोरी हो जाते हैं. बैंक रिकॉर्ड खंगाले जाते हैं और पता चलता है कि ये पैसे उसके ही ATM से निकाले गए, लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब महिला अपनी शिकायत में बताती है, चोरी किसी बाहर वाले ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी बहनों ने की है.

पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच शुरू हुई और सबूतों के आधार पर दोनों बहनों को आरोपी बनाया गया. लेकिन जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो दोनों बहनें पेश ही नहीं हुईं. नतीजतन अदालत ने उन्हें "Proclaimed Offender" यानी घोषित भगोड़ा घोषित कर दिया.

सालों की चुप्पी, छिपी पहचान और अंत में गिरफ्तारी

वक्त बीतता गया, पर क्राइम ब्रांच ने केस को नहीं छोड़ा. दक्षिणी रेंज की टीम को जब इस पुराने केस को फिर से खोलने की जिम्मेदारी दी गई, तो इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया की अगुआई में एक खास टीम बनाई गई. महिला कांस्टेबल शोभा की मेहनत रंग लाई  रिश्तेदारों से लेकर पुराने मोबाइल नंबर, ठिकानों और सोशल सर्कल तक की बारीकी से जांच की गई.

आखिरकार पता चला कि एक आरोपी दक्षिण दिल्ली में एक सरकारी कार्यालय में MTS के तौर पर काम कर रही है, जबकि दूसरी कालकाजी की एक दुकान में सेल्सगर्ल बनकर आम जिंदगी जी रही है .मानो कुछ हुआ ही न हो. टीम ने कई दिनों तक निगरानी रखी और फिर एक सटीक योजना बनाकर दोनों को दबोच लिया.

क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह एक संदेश है सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, चाहे वक़्त कितना भी बीत जाए, न्याय से भागना आसान नहीं. 9 साल की फरारी खत्म हुई और अब दोनों बहनें कानून का सामना करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget